21 June Zero Shadow: ‘बुरे वक्त में परछाई भी साथ छोड़ देती है’, कल छोड़ देगी परछाई आपका साथ

21 जून को आपकी परछाई भी आपके साथ नहीं चलेगी। सूर्य कर्क रेखा पर बिल्कुल सीध में होगा। इस खास खगोलीय स्थिति के बनने की वजह से ऐसा होगा। जब सूर्य की किरणें बिल्कुल सीधी रेखा में यानी लंबवत आएंगी। इसकी वजह से दिन भी लंबे होंगे और परछाई भी साथ छोड़ देगी।   

ASN. कहावत है कि बुरा वक्त आने पर परछाई भी साथ छोड़ देती है। इस बात का अंदाजा और एहसास वही लोग कर सकते हैं, जो उस दौर से गुजरे हों। मगर, जो लोग इसे महज कहावत समझते हैं, वो आज इस बात के गवाह बन सकते हैं। आज ऐसा समय आएगा, जब थोड़ी देर के लिए आपकी परछाई गायब हो जाएगी। आपकी परछाई भी आपके साथ नहीं चलेगी। दोपहर ठीक 12 बजे जब सूर्य ठीक सर के ऊपर होगा, तो जमीन पर आपकी परछाई गायब होना शुरू हो जाएगी। दोपहर 12.28 बजे आपकी परछाई कुछ देर के लिए पूरी तरह से गायब हो जाएगी।

झुकाव की वजह से ऐसा

दरअसल, ऐसा एक खास खगोलीय स्थिति के बनने की वजह से होगा। आज के दिन सूर्य कर्क रेखा पर बिल्कुल सीध में होगा। इसकी वजह से धरती पर अन्य दिनों की तुलना में सूर्य की ऊर्जा 30 फीसदी ज्यादा मिलेगी और सूर्य की किरणें भी देर तक धरती को रोशन रखेंगी। आज के दिन आज सूर्योदय सुबह 5.42 बजे और सूर्यास्त शाम 7.16 बजे होगा। यानी दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट और रात 10 घंटे 26 मिनट की होगी। इसी वजह से उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात 21 जून को होगी।

इन जगहों पर सबसे लंबा दिन

आज सूर्योदय बहुत जल्दी और सूर्यास्त बहुत देर में होगा। भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित कई जगहों और देशों में इसकी वजह से सबसे लंबा दिन रहेगा। इस स्थिति के गवाह उत्तर अमेरिका, यूरोप, रूस, एशिया और आधा अफ्रीका महाद्वीप में रहने वाले लोग बन सकेंगे।इसके बाद सूर्य दक्षिणायन होने लगेंगे और दिन का समय कम होता जाएगा। धीरे-धीरे रातें लंबी होने लगेंगी और 21 सितंबर को ऐसा समय आएगा, जब दिन और रात का समय लगभग बराबर हो जाएगा। यानी 12 घंटे तक धरती पर सूर्य का प्रकाश रहेगा और 12 घंटे लंबी रात होगी। इसके बाद शीतकालीन संक्रांति (Winter Solstice) का समय आने लगेगा। 21 दिसंबर को उत्तरी गोलार्ध में सूर्य की किरणें सबसे कम समय के लिए पड़ेंगी। इसकी वजह से सबसे लंबी रात उस दिन होगी और दिन का समय कम होगा।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 4 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 26 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 4 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 26 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट