28 मई को होगा नए संसद भवन का उद्घाटन  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई रविवार को दोपहर 12 बजे से हवन पूजन के साथ नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए वैदिक विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ सुबह से ही हवन पूजन शुरू हो जाएगा। नए संसद भवन को बनाने में करीब 1200 करोड़ रुपए खर्च आया है। नए भवन में कई तरह की हाइटेक सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके हॉल में 1224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर इनविटेशन कार्ड भी सामने आया है। कार्ड में बताया गया है कि 28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए भवन का उद्घाटन करंगे। कार्ड पर सभी अतिथियों से सुबह 11.30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

लोकसभा और राज्यसभा ने 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार से नए भवन बनाने का अनुरोध किया था। इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को पीएम मोदी ने नए भवन की नींव रखी। नए भवन के लिए निर्माण का टेंडर टाट प्रोजेक्ट को दिया गया है। शुरुआत में इसकी लागत 861 करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी। लेकिन बाद में यह बढ़कर 1200 करोड़ रुपए पहुंच गया।

जैसे ही नए संसद भवन के उद्घाटन की चर्चा शुरू हुई कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। विपक्ष का कहना है कि संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति की ओर से किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों किया जाना चाहिए। नए संसद भवन को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी हमले के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नए संसद भवन के उद्घाटन पर अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस को अपने स्वार्थ के लिए भारत की उपलब्धियों को नीचा दिखाने की ‘घटिया राजनीति’ करने की आदत सी पड़ गई है। बता दें कि नई बिल्डिंग में सांसदों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है. नए भवन के लोकसभा हॉल में 888 सांसदों के बैठने की क्षमता है। वहीं, राज्यसभा में 384 सीटों की व्यवस्था की गई है. इस भवन का निर्माण भविष्य में संसद सदस्यों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 55 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 48 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 55 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 48 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 42 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 29 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 49 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा