झुलसाने लगी गर्मी : बिहार में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार

पटना।  बिहार में गर्मी अब झुलसाने लगी है।  प्रदेश के अनेक जिलों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।  भारतीय मौसम  विभाग ने बुधवार को मोतिहारी, सीतामढ़ी, बेगूसराय, खगड़िया और बांका में अगले दो दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इसी के साथ ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं, पटना, पूर्णिया, अररिया, शेखपुरा, जमुई, भोजपुर, वैशाली, कटिहार, नवादा, नालंदा, समस्तीपुर और सहरसा जिलों में अगले दो दिनों के लिए लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए ‘‘येलो अलर्ट” जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार  बुधवार को शेखपुरा, पटना, गया, डेहरी, खगड़िया, बांका और नवादा में पारा 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर के निशान को पार कर गया। शेखपुरा जिले में अधिकतम तापमान जहां 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं पटना में यह 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।  इसके अलावा गया, खगड़िया, डेहरी, नवादा और बांका में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इन जिलों में बृहस्पतिवार और कल शुक्रवार को भी लू चलने का अनुमान जताया है।

गर्मी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक गतिविधियों के समय को सुबह 10.45 बजे तक पुनर्निर्धारित करने का निर्देश दिया। नवादा जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को सुबह 6.30 से 10.30 बजे तक शुरू रखने के निर्देश  दिए हैं।

अनेक राज्यों में स्कूल बंद

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अभी से हीट वेव चालू हो गई है। वहीं, यूपी, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में हीट वेव जल्द शुरू हो सकती हैं। इसके साथ ही इन राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार जाते ही भीषण गर्मी पड़ने वाली है। भीषण गर्मी के चलते विभाग ने एडवायजरी भी जारी कर दी है और कई राज्यों ने स्कूल भी बंद कर दिए हैं। ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और मेघालय में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। इन राज्यों में पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया