42.2 C
Nagpur
Sunday, April 20, 2025

 

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज

देहरादून.  चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज अक्षय तृतीया के अवसर पर आज शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो गया। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।  गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले। मां गंगा की भोगमूर्ति और छड़ी गंगोत्री धाम में विराजमान हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम पहुंचे और गंगा पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से सीएम की मौजूद में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया। 

हालांकि गोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई थी। इसके तहत शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए। इसके पूर्व शुक्रवार को मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया और मुखबा गांव से डोली को जयकारों के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी बैंड, ढोल दमाऊं और रणसिंगे के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुगम, सुखद और मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की है।

Hot this week

देश में 22 लाख प्रशिक्षित ड्राइवरों की कमी: नितिन गडकरी

एम. वज़लवार चालक प्रशिक्षण केंद्र एवं स्वचालित परीक्षण केंद्र...

Topics

देश में 22 लाख प्रशिक्षित ड्राइवरों की कमी: नितिन गडकरी

एम. वज़लवार चालक प्रशिक्षण केंद्र एवं स्वचालित परीक्षण केंद्र...

KKSU Ramtek : कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय ‘त्रियोदश दीक्षांत समारोह’ 16 अप्रैल 2025 को

ASN.कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय त्रियोदश दीक्षांत समारोह बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img