नालंदा। सब्जियां लोड कर नालंदा के निर्माणाधीन फोन लेन हाईवे क्रमांक 20 से जा रही टाटा मैजिक अचानक जल उठी। हादसा सोहसराय थानांतर्गत श्रीराम पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह हुआ। आग लगने की भनक लगते ही टाटा मैजिक के ड्राइवर ने वाहन से कूदकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन इस घटना में टाटा मैजिक जलकर खाक हो गया। बताया जाता है कि यह गाड़ी नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़ा मंडाछ गांव निवासी शिव शंकर कुमार की है। शिव शंकर कुमार मैजिक गाड़ी पर सब्जी लोड कर रामचंद्रपुर स्थित बाजार समिति आए थे। जहां से सब्जी अनलोड कर वह घर वापस गांव जा रहे थे। इस बीच सोहसराय थाना क्षेत्र के श्री राम पेट्रोल पंप के पास गाड़ी का एक्सिलरेटर बढ़ गया और अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। चालक और स्थानीय लोगों ने आग पर मिट्टी और पानी डाला, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। सोहसराय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी खामी के कारण शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ी को भेजा गया। लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना में शिव शंकर कुमार का भारी नुकसान हुआ है।
‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी
TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…
Read more






