Bihar News: खुशखबरी! खुरमा, बालूशाही, चिनिया केला, तिलकुट जैसे बिहारी उत्पाद को मिल सकता है GI टैग; आवेदन हुआ स्वीकार

पटना. बिहार की लोकप्रिय मिठाई बालूशाही, तिलकुट और खुरमा को जल्द ही जीआई टैग मिलने की संभावना है. इसके लिए प्रारंभिक जांच के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया गया है. इसके अलावा हाजीपुर के प्रसिद्ध ‘चीनिया’ केला, नालंदा की मशहूर ‘बावन बूटी’ साड़ी और गया की ‘पत्थरकट्टी’ पत्थर कला को भी जीआई टैग देने की मांग मंजूर कर ली गई है. नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर के उदवंतनगर का खुरमा, गया का तिलकुट, सीतामढ़ी की बालूशाही, हाजीपुर का प्रसिद्ध चीनिया केला, नालंदा की मशहूर बावन बूटी कला और गया की पत्थरकट्टी कला को जीआईटैग देने की मांग मंजूर हो गई है. नाबार्ड-बिहार के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार के अनुसार इन उत्पादों के लिए जीआई टैग की मांग करने वाले आवेदनों को जीआई रजिस्ट्री ने महत्वपूर्ण जांच एवं निरीक्षण के बाद स्वीकार कर लिया है. भोजपुर का ‘खुरमा’ और गुड़-तिल से बनाया जाना वाला गया का तिलकुट न केवल देश, बल्कि विदेशों में भी बेहद काफी पसंद किया जाता है. वहीं, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर की मिठाई बालूशाही की भी देशभर में काफी डिमांड है.

क्या होता है जीआई टैग

जीआई टैग (GI Tag) एक ऐसा प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है. जीआई टैग, उत्पाद की विशेषता बताता है. इसका मतलब यह हुआ कि विशेष उत्पाद किस जगह पैदा होता है या इसे कहां बनाया जाता है. यह उन उत्पादों को ही दिया जाता है, जो अपने क्षेत्र की विशेषता रखते हों. साल 2004 में सबसे पहले पश्चिम बंगाल की दार्जलिंग चाय को जीआई टैग दिया गया था. बिहार की बात करें तो हाल ही में राज्य के प्रसिद्ध मिर्चा चावल को जीआई टैग दिया गया था, जो अपनी सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है. भागलपुर के जर्दालू आम और कतरनी धान, नवादा का मगही पान और मुजफ्फरपुर की शाही लीची को पहले ही जीआई टैग मिल चुका है.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन