25 C
Nagpur
Tuesday, October 21, 2025

 ब्रिटेन में तबाही मचा सकते हैं 30 करोड़ चूहे

–        तेजी से बढ़ी चूहों की संख्या

–        बिल्ली जैसा आकार

ब्रिटेन में चूहों की आबादी तेजी से बढ़ी है। चूहों की आबादी अब  30 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है।  इससे प्लेग फैलने का खतरा बढ़ गया है। दरअसल ब्रिटेन में पिछले कई वर्षों से फास्ट फूड का चलन बढ़ गया है। लोग बचे हुए फास्ट फूड को कूड़ेदान में डाल देते हैं। कूड़ेदानों में पड़ा हुआ खाना चूहों के लिए किसी दावत से कम नहीं है। फास्ट फूड खा-खाकर ये चूहे इतने मोटे हो गए हैं कि इनका आकार बिल्ली जैसा हो गया है।

आबादी बढ़ने की वजह

जानकारों की मानें तो ब्रिटेन में 1950 के दशक से चूहे मारने के लिए जिस जहर का इस्तेमाल किया जाता था, उसके प्रति यहां के चूहों की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ गई है। इस कारण उनकी आबादी में दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा कैलोरी से भरपूर फास्टफूड आसानी से  उपलब्ध हो जाने के कारण चूहों के परिवार फल-फूल रहे हैं। यह डर भी सता रहा है कि चूहे शहर के  गुप्त स्थानों पर घुसे हुए हैं। दीवारों और बेसमेंट में यह प्रजनन कर रहे हैं। चूहे के दांत स्टील जैसे मजबूत होते हैं, जो कंक्रीट को भी चबा सकते हैं। वैज्ञानिक बताते हैं कि वो काफी चालाक होते हैं और वो हमारे घरों तक पहुंचने का नक्शा अपने दिमाग में बना लेते हैं। उनका शरीर इतना लचीला होता है कि वो खुद को टॉयलेट पाइप के यू-बेंड के चारों और समेट सकते हैं। पिछले महीने, टेनबी के वेल्श समुद्र तट के किनारे रहने वाले निवासियों ने बताया कि बिल्लियों जैसे बड़े चूहे समुद्र की चट्टानों में घुस गए थे।

21 इंच का चूहा

वर्ष 2018 में बोर्नमाउथ में ब्रिटेन का सबसे बड़ा चूहा पकड़ा गया था। इसकी लंबाई 21 इंच मापी गई। ये एक छोटे कुत्ते जितना बड़ा था। हाल में ब्रिटेन में मैकडॉनल्ड्स की एक ब्रांच के नजदीक कूड़ेदान में जो चूहे देखे गए थे, उनमें से सात का आकार काफी बड़ा था।

Hot this week

Vice President Election 2025: 452 वोट के साथ CP राधाकृष्णन चुन ल‍िए गए देश के अगले उपराष्‍ट्रपत‍ि

TEAM ASN. डॉ. सीपी राधाकृष्‍णन उपराष्‍ट्रपत‍ि चुन ल‍िए गए...

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Topics

Vice President Election 2025: 452 वोट के साथ CP राधाकृष्णन चुन ल‍िए गए देश के अगले उपराष्‍ट्रपत‍ि

TEAM ASN. डॉ. सीपी राधाकृष्‍णन उपराष्‍ट्रपत‍ि चुन ल‍िए गए...

एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन 4 Sept. को

TEAM ASN. कै. लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था हर साल...

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में भूकंप, 800 से अधिक की मौत

TEAM ASN. अफगानिस्तान के जलालाबाद स्थित एक हवाई अड्डे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img