नागपुर। मई माह में जहां तेज गर्मी पड़नी चाहिए वहीं दूसरी ओर आसमान में बादल छाए हैं और बीच-बीच में जोरदार बारिश भी हो रही है। गर्मी केे इस मौसम में खास तौर पर कूलर का व्यवसाय तेजी पर होता है। लेकिन बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। कूलर का व्यवसाय व्यवसाय मंदा दिखाई दे रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आई हुई है। कुछ लोगाें ने तो यहां तक कह दिया कि व्यापारी भी परेशान हैं कि कूलर बेंचे या छतरी। एक ने तो विज्ञापन डाल दिया कि कूलर के साथ छतरी फ्री….। इस तरह सोशल मीडिया पर मीम्स छाए हुए हैं।
Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी
TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…
Read more






