38.1 C
Nagpur
Saturday, April 19, 2025

गुवाहाटी : तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे

एक्सीडेंट में 7 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के सात छात्रों की मौत हो गई।  तेज रफ्तार की वजह से कार डिवाइडर में टकराई और दूसरे लेन पर सामान ले जा रही एक वाहन से जा टकराई।

बताया जाता है कि तेज रफ्तार एसयूवी पहले डिवाइडर से टकराई।  कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में चल रही टाटा-407 से जा टकराई। इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल भी हो गए। एसयूवी कार में सवार सभी छात्र अजारा से गुवाहाटी आ रहे थे।  सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Hot this week

Topics

KKSU Ramtek : कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय ‘त्रियोदश दीक्षांत समारोह’ 16 अप्रैल 2025 को

ASN.कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय त्रियोदश दीक्षांत समारोह बुधवार को...

गोंदिया-बल्हारशाह दोहरीकरण परियोजना दोहरी पटरी वाली : अश्विनी वैष्णव, रेलमंत्री

विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों में आर्थिक गतिविधियों...

Tahawwur Rana in India : मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा NIA की कस्टडी में

ASN. मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img