Vicky Kaushal Film ‘Chhaava’ : हटाई जाएं आपत्तिजनक चीजें अन्यथा यह फिल्म रिलीज नहीं होगी : उदय सामंत, Minister, Maharashtra Government

छावा की रिलीज को अभी 3 हफ्ते से भी कम समय बचा है. ऐसे में विक्की कौशल की फिल्म के रिलीज से पहले ही महाराष्ट्र के एक मिनिस्टर ने फिल्म से जुड़ी चेतावनी दे डाली है.

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म छावा का दर्शक जितना इंतजार कर रहे हैं.फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के रोल में दिखेंगे.अब इस फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि छावा की रिलीज से पहले इसे ‘एक्सपर्ट्स’ को दिखाया जाए.
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस हिस्टोरिकल ड्रामा पर उदय सामंत ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है. उन्होंने मराठी में लिखा है जिसका हिंदी इस प्रकार है, ”धर्म और स्वतंत्रता के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म बनाना हर्ष की बात है. छत्रपति का इतिहास दुनिया को समझाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं. हालाकि, कई लोगों ने फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर अपनी राय व्यक्त की है.”
उन्होंने आगे लिखा, ”हमारा मानना ​​है कि इस फिल्म को विशेषज्ञों और पारखी लोगों को दिखाए बिना रिलीज नहीं किया जाना चाहिए. महामहिम के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी.हमारा रुख यह है कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करें और आपत्तिजनक चीजें हटा दें.” इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि- ”अगला निर्णय फिल्म देखने के बाद लिया जाएगा, अन्यथा यह फिल्म रिलीज नहीं होगी!”
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा एक पीरियड ड्रामा है. इसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का लीड रोल प्ले करते दिखने वाले हैं. बता दें कि मराठा शासक संभाजी महाराज का शासनकाल 1681 में उनके राज्याभिषेक से शुरू हुआ था. फिल्म में विक्की कौशल के अलावा साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार निभाते दिखने वाली हैं. छावा को सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज किया जाएगा.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 55 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 48 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 55 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 48 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 42 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 29 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 49 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा