Mahakumbh 2025: हिंदुओं को अपनी पहचान के लिए धारण करनी चाहिए ये पांच चीजें : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अपनी पहचान बनाए रखने के लिए तिलक, चोटी, कंठी, जनेऊ और धोती जैसे धर्मचिह्न धारण करना चाहिए।

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अपनी पहचान बनाए रखने के लिए तिलक, चोटी, कंठी, जनेऊ और धोती जैसे धर्मचिह्न धारण करना आवश्यक है। इसी तरह अपनी दिनचर्या में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना, संध्या पूजन करना और दिन में समय से पवित्र भोजन कर रात्रि में जल्दी सोना ही युक्ताहार विहार कहलाता है। वह बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 में आयोजित परमधर्मसंसद में हिंदू पहचान, दिनचर्या, संस्कार विषय को संबोधित कर रहे थे। परमधर्मादेश जारी करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि हिंदुओं को अपने कम से कम 16 संस्कारों में से यथासंभव को अपनाना उचित होगा। पहली पहचान हमारी वेशभूषा व अलंकारों से होती है। कोई हमें देखे तो उसे पक्का हो जाए कि हम हिंदू हैं। बाद में हमें अपने आचरण और व्यवहार को भी वैसा ही रखना चाहिए। विचारों के स्तर पर हमारी पहचान वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिन:, अहिंसा परमो धर्म: है जिसे हमें बनाए रखना है। शंकराचार्य ने कहा कि व्यक्ति, वस्तु या विचारों की विशिष्टता ही हमारी पहचान है। एक व्यक्ति के रूप में हमारा नाम, हमारा रूप, हमारी रुचियां, हमारे आचरण ही हमारी पहचान हैं। इसके विपरीत पहचान का संकट हमें वैयक्तिक, सामाजिक और सांस्कृतिक-धार्मिक दबाव या संघर्ष में डाल सकता है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया