Police action on Wikipedia : महाराष्ट्र पुलिस ने संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक सामग्री न हटाने पर विकिपीडिया के खिलाफ किया मामला दर्ज

महाराष्ट्र साइबर सेल ने विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये संपादक छत्रपति संभाजी महाराज पर “आपत्तिजनक” सामग्री को नहीं हटा रहे थे। कंपनी को 10 से ज्यादा ईमेल और नोटिस भेजे गए, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। संभाजी महाराज, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे।

Four Wikipedia Editors Case Over Objectionable Content On Sambhaji Maharaj Chhatrapati Shivaji Maharaj Chhaava

ASN. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने छत्रपति संभाजी महाराज पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री नहीं हटाने के आरोप में विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोडल एजेंसी ने कैलिफोर्निया स्थित ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ को नोटिस भेजकर विकिपीडिया से सामग्री हटाने का अनुरोध किया था। ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया संचालित करता है।
महाराष्ट्र साइबर एजेंसी ने नोटिस में यह भी जिक्र किया था कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज भारत में पूजनीय हैं। नोटिस में कहा गया था कि विकिपीडिया पर पोस्ट की गई जानकारी से उनके अनुयायियों में भी असंतोष पैदा हो सकता है।
उन्होंने बताया कि सामग्री हटाने के बारे में विकिमीडिया की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये आपत्तियां संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ की पृष्ठभूमि में आई हैं। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है।
छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी के जीवन पर बनी फिल्म ‘छावा’ का निर्देशन लक्ष्मीकांत उटेकर ने किया है। इसमें रश्मिका मंदाना भी हैं और पिछले शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 55 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 48 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 55 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 48 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 42 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 29 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 49 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा