Asia Hospital director Surabhi Raj Murder: पटना में एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या

पटना में शनिवार शाम बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अंगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज को गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

पटना में एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर को गोलियों से भूना, चैंबर में घुसकर बदमाशों ने दागी गोलियां

बिहार से क्राइम की एक और बड़ी घटना सामने आई है. अब राजधानी पटना में एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर को गोलियों से भून डाला गया है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनकी मोड़ के समीप एशिया हॉस्पिटल के संचालिका की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल से 5 खोखा बरामद हुआ है. अस्पताल के केबिन में संचालिका का शव खून से लथपथ मिला. घटना स्थल पर सिटी एसपी समेत अगमकुआं थाने की पुलिस जांच के पहुंची है. 

Latest and Breaking News on NDTV

चैंबर में घुसकर मारी गोलियां

बताया गया कि शाम करीब 6 बजे अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा था. इसी दौरान कुछ अपराधी एशिया हॉस्पिटल में पहुंचे और डायरेक्टर सुरभि राज के चैंबर में घुसे. फिर उन्होंने सुरभि राज पर ताबड़तोड़ 6-7 गोलियां चला दीं. जिसके बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने घायल सुरभि को इलाज के लिए पटना एम्स लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हॉस्पिटल में घुसकर डायरेक्टर को गोली मारने की घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई कि अस्पताल संचालिका की हत्या किसने और क्यों की. घटना की सूचना मिलते ही एसपी (पूर्वी), डीएसपी और अगमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. मामले की जांच में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 22 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 22 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 33 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने