Another War : ट्रंप की ईरान को धमकी – ‘समझौता करो नहीं तो बमबारी होगी’

ASN.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर ईरान सौदा नहीं करता है, तो  बमबारी की जाएगी. ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसके खिलाफ ऐसी बमबारी की जाएगी जैसी उसने पहले कभी नहीं देखी होगी. यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ गया है. ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने ट्रंप के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, कहा है कि ईरान धमकाने वाली सरकारों के साथ बातचीत नहीं करेगा. ट्रंप की यह चेतावनी ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की ओर से ईरान के सर्वोच्च नेता को भेजे गए पत्र के जवाब में आई है, जिसमें कहा गया था कि तेहरान वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत नहीं करेगा. पेजेशकियन ने टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में कहा कि हम बातचीत से नहीं बचते. लेकिन यह वादाखिलाफी है जिसने अब तक हमारे लिए समस्याएं खड़ी की हैं. उन्हें यह साबित करना होगा कि वे विश्वास कायम कर सकते हैं. इससे पहले मार्च में ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि तेहरान को या तो नए सिरे से बातचीत के लिए सहमत होना होगा या सैन्य टकराव का सामना करना होगा. अमेरिका ने 2018 में समझौते से खुद को अलग कर लिया और ‘अधिकतम दबाव’ की नीति के तहत प्रतिबंध लगा दिए. प्रतिबंध ईरान के साथ व्यापार करने वाले सभी देशों और कंपनियों पर लागू हुए और इन्होंने तेहरान को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से अलग कर दिया, जिससे परमाणु समझौते के आर्थिक प्रावधान शून्य हो गए. जेसीपीओए को फिर से लागू करने के लिए बातचीत अप्रैल 2021 में ऑस्ट्रिया के वियना में शुरू हुई. कई राउंड की वार्ता के बावजूद, अगस्त 2022 में अंतिम दौर की वार्ता के बाद से कोई महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल नहीं हुई है.

Ardhsatyanews.com पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश और दुनिया भर से न्यूज़ अपडेट पाएं.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • November 8, 2026
    • 2 views
    • 0 minutes Read
    ADVERTISEMENT

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 77 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ADVERTISEMENT

    • By Amit
    • November 8, 2026
    • 2 views

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 77 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 74 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 59 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 47 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 71 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी