No Fastag from 1 May: टोल वसूली का नया युग, ना फास्टैग-ना टोल प्लाजा, अब GPS काटेगा टोल

नितिन गडकरी की नई टोल नीति से भारत में टोल टैक्स वसूली का तरीका बदलने वाला है। 

भारतीय हाईवे पर शुरू होने वाला है टोल वसूली का नया युग

ASN. Nagpur. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भारत सरकार अगले 15 दिनों में नई टोल नीति लाने जा रही है। यह नीति देश के टोल टैक्स सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और यात्रियों को हाईवे पर बेवजह रुकने और गलत चार्जिंग से राहत दिलाएगी। अब तक हम टोल प्लाजा पर फास्टैग (FASTag) के जरिए भुगतान कर रहे थे। लेकिन अब केंद्र सरकार एक और आधुनिक कदम उठाने जा रही है – जीपीएस आधारित टोल प्रणाली। यह नया सिस्टम तकनीकी रूप से न सिर्फ एडवांस होगा, बल्कि सटीकता, ट्रांसपेरेंस और कंविनियंस में भी एक बड़ा बदलाव लाएगा। 2016 में फास्टैग की शुरुआत हुई, जिसमें RFID तकनीक के ज़रिए टोल गेट से बिना रुके वाहन पार हो सकते थे। 2025 में अब फास्टैग को रिप्लेस करेगा GPS आधारित सिस्टम जो गाड़ी की दूरी के हिसाब से टोल चार्ज करेगा।

GPS आधारित टोल सिस्टम कैसे करेगा काम?

GPS आधारित टोल :

हर गाड़ी में लगेगा On-Board Unit (OBU), यह डिवाइस GNSS तकनीक से वाहन की मूवमेंट ट्रैक करेगा, जितनी दूरी गाड़ी हाईवे पर तय करेगी, उसी के अनुसार टोल कटेगा, पैसा सीधे बैंक खाते या डिजिटल वॉलेट से कटेगा, किसी टोल प्लाजा पर रुकने की ज़रूरत नहीं।

कॉमर्शियल व्हीकल से होगी शुरूआत

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस सिस्टम को फेज वाइज़ लागू करेगा। पहले ट्रक और बसों जैसे कमर्शियल वाहनों पर फिर धीरे-धीरे निजी वाहनों में यूज होगा। इससे तकनीकी दिक्कतों को समय रहते सुधारा जा सकेगा।

GPS टोलिंग सिस्टम के जबरदस्त फायदे

GPS के फायदे :

दूरी के आधार पर चार्ज, न अधिक न कम, कम ट्रैफिक जाम, टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं,ट्रांसपेरेंट, पूरा सिस्टम ऑटोमैटिक, घोटाले की संभावना न्यूनतम, कार्बन उत्सर्जन में कमी, इनवायरमेंट के लिए फायदेमंद, सुविधाजनक यात्रा, बिना रुकावट, बिना लाइन में लगे आगे बढ़ें।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने