Parineeti संग डेटिंग की खबरों पर Raghav Chadha ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘राजनीति पर सवाल कीजिए, परिणीति…’

Raghav Chadha reaction on Parineeti Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई है। बुधवार देर रात डिनर पर स्पॉट किए जाने के बाद गुरुवार को दोनों लंच पर एक साथ नजर आए जिसके बाद रिलेशनशिप की खबरें और भी तेज हो गई।

वहीं, आज जब राघव चड्ढा से निजी चैनल ने जब परिणीति संग रिलेशनशिप पर सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा- ‘आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के सवाल ना करिए।’ राघव चड्ढा से फिर रिपोर्टर ने पूछा कि परिणीति के बारे में जो सवाल कर रहे हैं, उन्हें वो क्या बोलेंगे। इस पर उन्होंने कहा- आपको देंगे जवाब। वहीं, रिपोर्टर ने जब कहा उनकी मुस्कुराहटों से और भी कयास लगेंगे। इस पर राघव चड्ढा थैंक्यू बोलकर वहां से निकल गए।

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बेहद कैजुअल लुक में स्पॉट किए गए थे। परिणीति चोपड़ा लंच पर क्रॉप टॉप और लूज पैंट में नजर आईं। उन्होंने साथ ही सनग्लास भी लगा रखा था। राघव चड्ढा भी इस दौरान शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। नहीं दिया आधिकारिक बयान दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दोनों के डेटिंग के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इसके बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हाल ही में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ अवार्ड से नवाजा गया है। यह पहली दफा है कि, किसी भारतीय को यह सम्मान मिला है। परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं तो वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

परिणीति की राजनीति में एंट्री ये भी कहा जा रहा है कि हो सकता है, दोनों दोस्त हो। साथ ही कई यूजर्स ऐसे कयास भी लगा रहे हैं कि, कहीं परिणीति चोपड़ा राजनीति में आने की तैयारी तो नहीं कर रही हैं। बहरहाल, आने वाले कुछ समय में हो सकता है असल सच्चाई लोगों के सामने आ जाए।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया