TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक में विजय ठाकुर को संगठन का अध्यक्ष, मुकेश हेडाऊ को सचिव और प्रकाश रंगारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई टीम के गठन के साथ ही डिजिटल पत्रकारिता को मजबूती देने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन ने सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इनकी हुई नियुक्ति
संगठन के उपाध्यक्ष पद पर उन्मेष पवार और निलेश फरकाडे को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं इमरान शेख और गिरीश ठाकरे को संयुक्त सचिव बनाया गया। दिव्येश द्विवेदी को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी में इन सदस्यों को मिली जगह
नई कार्यकारिणी में रूपा पंडित, क्षितिजा देशमुख, विक्की सोमकुवर, नीता सोनवणे, विकास जिवने, महेश नागपुरे, श्रीकांत कुरंभटे, राजकुमार मोहोड और नागेश तितरमारे को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
पत्रकारों के हितों की रक्षा पर जोर
नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ, महाराष्ट्र यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (MUWJ) तथा नागपुर यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (NUWJ) से संबद्ध संगठन है। बैठक के दौरान डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के अधिकारों, हितों और पेशेवर चुनौतियों पर चर्चा की गई।
बैठक का संचालन प्रेस क्लब नागपुर की गवर्निंग बॉडी के सदस्य सनी शेंडे ने किया, जबकि रणजीत देशमुख ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।







