Atiq and Ashraf Killed: प्रयागराज में अतीक और अशरफ अहमद की हत्या, हमलावरों ने मीडिया कैमरों के सामने गैंगस्टर भाइयों को भूना

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को प्रयागराज में मीडिया कैमरों के सामने गोलियों से भून दिया। बेखौफ हमलावरों ने पहले अतीक अहमद को गोली मारी और फिर अशरफ अहमद को निशाने पर लिया। दनादन हुई फायरिंग में दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों धड़ाम से चारों खाने चित हो गए। बड़ी बात है कि गोलीबारी पुलिस के सामने हुई। जब अतीक और अशरफ पर गोलियां दागी गईं तो दोनों हथकड़ी में थे। इस घटना ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश को हिला दिया है। अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और पुलिस-प्रशासन पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाएगा। इस घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए यहां जुड़े रहें…

12:32 AM,Apr 16 2023

प्रयागराज में इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाएं की गई सील

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद प्रयागराज हाई अलर्ट पर है। शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे शहर में धारा 144 लागू की गई है।

12:25 AM,Apr 16 2023

सीएम योगी ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के भी निर्देश दिए।

12:23 AM,Apr 16 2023

इससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसी है। उ.प्र. के मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि उ.प्र. में कानून व्यवस्था उत्तम है… ये एक बड़ी साजिश है, जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

12:22 AM,Apr 16 2023

योगी सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता सुरेश खन्ना ने अतीक अहमद की हत्या पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘जब अपराध अपने चरम पर पहुंच जाता है… यह कुदरत का फैसला होता है। कुछ फैसले आसमान से होते हैं। जितनी जानकारी मिली, ये एक तरह का आसमानी फैसला है।’

12:15 AM,Apr 16 2023

अतीक की हत्या के बाद कानपुर में आतिशबाजी

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के कानपुर शहर में आतिशबाजी हुई। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विष्णुपुरी में जमकर आतिशबाजी की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं आतिशबाजी के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए।

12:12 AM,Apr 16 2023

सीएम योगी कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग

अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे घटनाक्रम पर हाई लेवल मीटिंग अपने आवास 5 कालिदास में कर रहे हैं। हत्याकांड के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। स्पेशल DG क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने यूपी पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

12:11 AM,Apr 16 2023

इस हत्याकांड ने दी राज्य सरकार को चुनौती- बसपा सांसद दानिश अली

अतीक अहमद की हत्या पर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यूपी पुलिस को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल होते देखना निराशाजनक है। कोर्ट दोषियों को सजा देती है। इस हत्याकांड ने राज्य सरकार की सत्ता को चुनौती दी है। यह शुद्ध अराजकता है। यह कहीं नहीं ले जाएगा।

12:09 AM,Apr 16 2023

प्रयागराज में हाई अलर्ट, शहर में लगी धारा 144

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद प्रयागराज में हाई अलर्ट है। पूरे शहर को छावनी में तब्दील किया जा रहा है। पुलिस और आंतरिक सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। इस बीच शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

12:05 AM,Apr 16 2023

घटना की की जाएगा जांच- शलभ मणि त्रिपाठी

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बीजेपी प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जांच की जाएगी। पुलिसकर्मियों ने अपना कर्तव्य निभाया है। उनका मनोबल तोड़ने से बचें।

11:56 PM,Apr 15 2023

घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक और STF की टीम

जिस जगह अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हुई वहां फोरेंसिक टीम शूटिंग स्थल पर पहुंची है। इसके अलावा मौके पर STF की टीम भी पहुंची है।

11:48 PM,Apr 15 2023

अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं। JSR के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

11:44 PM,Apr 15 2023

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर यूपी पुलिस ने कहा है कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। पूछताछ की जा रही है।

11:41 PM,Apr 15 2023

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई

अतीक और अशरफ पर उस वक्त हमला हुआ जब उन्हें मेडिकल के लिए प्रयागराज में कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। पूरी घटना की तस्वीरें यहां देखिए।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने