Ajmer Sharif Dargah/ Shiv Temple : अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, अगर वहां शिव मंदिर है तो प्राण प्रतिष्ठा होगी, रुद्राभिषेक होना चाहिए : धीरेंद्र शास्त्री

देश में अजमेर शरीफ की दरगाह में शिव मंदिर के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय अदालत में याचिका आने के बाद उसे स्वीकार कर लिया गया है। अजमेर शरीफ की सूफी दरगाह आस्था का केंद्र है। इस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया गया है। इस दावे के साथ एक मुकदमा स्थानीय अदालत में दायर हुआ है। अदालत ने इस मुकदमे को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। दरगाह कमेटी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और ASI को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। इस मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजमेर स्थित प्रसिद्ध सूफी दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। एक स्थानीय अदालत में दायर याचिका के बाद मामला अब कानूनी दायरे में पहुंच गया है। अदालत ने दरगाह कमेटी, केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई कब होगी, यह अभी तय नहीं है।इस विवाद पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी राय रखी है। एक टीवी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘भगवान की कृपा है सब मंगल-मंगल हो रहा है, हिंदुत्व के प्रति सकारात्मक समय आ रहा है, अगर वहां भी शिव मंदिर है तो प्राण प्रतिष्ठा होगी, रुद्राभिषेक होना चाहिए।’

सनातन हिंदू यात्रा पर धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री फिलहाल ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पर हैं, जिसका उद्देश्य हिंदुओं में जातिवाद को खत्म करना है। यह यात्रा ओरछा में समाप्त हो गई है। इस यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री कई विवादित बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था, ‘गजवा-ए-हिंद या भगवा-ए-हिंद जो होना है जल्दी हो जाए। वह आरपार के मूड में निकले हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक करोड़ कट्टर हिंदू बना लेंगे तो हजार वर्ष तक सनातन धर्म को कोई उंगली नहीं दिखा सकता, इतनी सी बात है समझ जाए तो ठीक है, नहीं तो तुम्हारी बहन बेटी को लव जिहाद से बचा नहीं सकता है, चाहे अधिकारी हो, नेता हो, अभिनेता हो, खास हो या आम हो। लव जिहाद, लैंड जिहाद से तुम अपनी पीढ़ी को बचा नहीं सकते।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा, ‘हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब नारी नारायणी बन जाएगी, हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब मंदिर में बनी हुई जितनी मस्जिदे हैं वहा फिर से मंदिर बन जाएंगे। हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी कहीं से भी बहन बेटी गुजर जाएं तो धर्म विरोधी, लव जिहाद वाले टेढ़ी निगाह से ना देखें। हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी जब हिंदू हिन्दुस्तान में हिंदू राष्ट्र का झंडा फहरा देंगे।’

उन्होंने लोगों से अपील की, ‘जो होना है जल्दी हो जाए। हिंदू जग जाए तो बढ़िया हैं ना जगे तो और बढ़िया हैं, जल्दी से इस्लामिक राष्ट्र बन जाए। हम तो आरपार के मूड में निकले हैं, गजवा ए हिंद हो जाए या भगवा ए हिंद हो जाए। कौन हिंदू मुसलमान करता रहे, यह होना चाहिए वह होना चाहिए, जो होना है जल्दी हो जाए।’

सैयद सरवर चिश्ती ने जताई चिंता

दरगाह के खादिमों के प्रतिनिधि संगठन ‘अंजुमन सैयद जादगान’ के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने इस मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि संस्था को मामले में पक्षकार बनाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि दरगाह अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन आती है और ASI का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘समाज ने बाबरी मस्जिद मामले में फैसले को स्वीकार कर लिया और हमें विश्वास था कि उसके बाद कुछ नहीं होगा। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसी चीजें बार-बार हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के संभल का उदाहरण हमारे सामने है। यह रोका जाना चाहिए।’

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 34 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 41 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 34 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 41 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 38 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 25 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 45 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा