Allu Arjun : ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन को राहत, HC से मिली अंतरिम जमानत

ASN. तेलुगू स्टार अल्लू अर्जुन को अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थियेटर में एक महिला की मौत से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आज सुनवाई के बाद तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया. ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार दोपहर तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निचली कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हालांकि, देर शाम उन्हें इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अब वे किसी भी वक्त सेंट्रल जेल से बाहर आ सकते हैं। 

Allu Arjun Bail

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर 2024 को तेलंगाना हाई कोर्ट से हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ वाले मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक्टर को गिरफ्तार किया था. दरअसल, एक्टर की यह गिरफ्तारी संध्या थियेटर में उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक 32 वर्षीय महिला की मौत के आरोप में की गई थी. अल्लू अर्जुन की हाल में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में स्क्रीनिंग हुई. इसी बीच मची भगदड़ में एक 32 साल की महिला की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए थे. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई और आज 13 दिसंबर, 2024 की सुबह एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था. एक्टर की गिरफ़्तारी के तुतंत बाद हाई कोर्ट ने जमानत याचिका दायर कर अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 33 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 41 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 33 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 41 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 37 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 25 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 45 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा