Bihar Assembly Election : करणी सेना की बिहार चुनाव में एंट्री, जातीय कार्ड से सियासी व राजनीतिक सरगर्मी बढ़ना तय

ASN. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अपने 9वें स्थापना दिवस के मौके पर सेना ने राष्ट्रीय पार्टियों पर क्षत्रियों के साथ अन्याय का आरोप लगाया और चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। करणी सेना का कहना है कि वे गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में भी जुटे रहेंगे।

Rajput Karni Sena

पूर्णिया में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सेना ने अपना 9वां स्थापना दिवस पूर्णिया में मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव गोगामेड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां क्षत्रियों को टिकट देने में धोखा करती रही हैं। इसलिए करणी सेना बिहार चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। सेना हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहती है।करणी सेना ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा पूर्णिया में अपने स्थापना दिवस समारोह के दौरान की। पूर्णिया के कला भवन में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय पार्टियों पर क्षत्रियों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां टिकट बंटवारे में क्षत्रियों के साथ हमेशा छल करती आई हैं। इसीलिए करणी सेना ने दिल्ली चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारा था। अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। गोगामेड़ी ने यह भी कहा कि करणी सेना हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के सेवा में लगी रहती है। आगे भी यह कार्य चलता रहेगा। करणी सेना ने 22 स्थानों पर स्थापना दिवस मनाया. करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कटार ने बताया कि देशभर के 22 स्थानों पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें लोगों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रम सिंह ने पूर्णिया में आयोजित 9वें स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस समारोह में करणी सेना के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया