‘हिंदू धर्म को मुसलमानों से ज्यादा लेफ्ट लिबरल से खतरा’, कोलकाता से हिमंत बिस्वा सरमा का ममता बनर्जी और राहुल पर हमला

कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नेता विपक्ष राहुल गांधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधाकोलकाता में स्वामी विवेकानंद सेवा पुरस्कार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नेता विपक्ष राहुल गांधी और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘मैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि अगर उन्हें लगता है कि वे हिंदू धर्म को खत्म कर सकते हैं तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि हिंदू धर्म खत्म नहीं होगा. हिंदू धर्म कभी खत्म नहीं हो सकता.’ असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘औरंगजेब ने हिंदू धर्म को नष्ट करने की कसम खाई थी लेकिन हिंदू धर्म खत्म नहीं हुआ औरंगजेब खुद खत्म हो गया. उन्होंने आगे कहा,’हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं बल्कि लेफ्ट लिबरल से खतरा है. ये दोनों भारत में अल्पसंख्यक हैं. हिंदुओं को खतरा खुद हमारे समाज से है.’
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘आज हमने स्वामी प्रदीप्तानंद को स्वामी विवेकानंद सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया है.भारत में जब भी हमारे धर्म पर कोई खतरा आया है लोगों ने इसकी रक्षा के लिए आवाज उठाई है.’ उन्होंंने आगे कहा, ‘स्वामी जी ने हमेशा धर्म की रक्षा के लिए आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया है और सनातन धर्म के लिए सब कुछ करने का संकल्प लिया है. ऐसा व्यक्तित्व हमारे लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक है.’ हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते दिनों प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान भी ममता बनर्जी को नसीहत देते हुए कहा था, ‘कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन सनातन विरोधी है. सनातन ही अतीत, सनातन ही वर्तमान और सनातन ही विश्व का भविष्य है.’ इससे पहले ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कंभु’ बताने वाले बयान को लेकर साधु-संतों से लेकर देश के तमाम नेताओं ने उनकी आलोचना की थी. 

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 55 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 48 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 55 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 48 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 42 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 29 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 49 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा