Children Hostage In Mumbai : 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

मुंबई में एक युवक ने काम के पैसे के लिए 17 बच्चों को बंधक बना लिया। वह पूर्व शिक्षा मंत्री से बात करना चाहता था। पुलिस ने बच्चों को बचाया और मुठभेड़ में घायल आरोपी की अस्पताल में मौत हो गई।

ASN: काम के पैसे पाने के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री से बात करने की मांग को लेकर 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले युवक की मौत हो गई है. घटना गुरुवार दोपहर की है. मामला तब सामने आया जब एक्टिंग सीखने आए बच्चे दोपहर तक बाहर नहीं निकले और स्टूडियो से एयर गन चलने की आवाज आई. इसके बाद, धमकी देने वाले यूट्यूबर को मुंबई पुलिस ने एक मुठभेड़ में पकड़ लिया. नई फिल्म के ऑडिशन का झांसा देकर बच्चों को पवई के एक स्टूडियो में लाकर यह बंधक ड्रामा रचा गया था। ऑडिशन के लिए करीब 100 बच्चे आए थे. इनमें से 17 बच्चों को रोककर बाकी सभी को वापस भेजने के बाद यह ड्रामा शुरू हुआ. युवक का वीडियो देखने के बाद पुलिस और फायर फोर्स मौके पर पहुंची और शीशे तोड़कर अंदर घुसकर बच्चों को बचाया. रोहित ने बच्चों को बंधक बनाने के तुरंत बाद एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने कहा, ‘मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, न ही पैसे की कोई मांग है. मुझे कुछ जायज बातें करनी हैं. अगर इसका मौका नहीं दिया गया तो बच्चे और मैं मर जाएंगे.’ पुलिस के मुताबिक, रोहित को कुछ मानसिक समस्याएं थीं। रोहित ने नागपुर में शिक्षा विभाग के तहत एक करोड़ का टेंडर का काम लिया था. इसमें से उसे करीब 80 लाख रुपये मिलने बाकी थे. रोहित ने पुलिस को बताया था कि इसी वजह से उसे पूर्व शिक्षा मंत्री से बात करनी थी. पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी माना है कि एक टेंडर था. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल आरोपी रोहित आर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 14 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 14 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन