Mamta kulkarni in Mahakumbh : ‘ममता’ का अध्यात्म, भगवा से ढंकी ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महामंडलेश्वर बन गई हैं. साथ ही उनका नाम भी बदल दिया गया है. अब वह महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी नन्द गिरी नाम से जानी जाएंगी.

Mamta Kulkarni in Mahakumbh 2025

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस खुद को लंबे वक्त तक साध्वी कहते-कहते अब महामंडलेश्वर बन गई हैं. महाकुंभ में शुक्रवार को किन्नर अखाड़े ने उन्हें ये उपाधि सौंपी है. इसके साथ ही उनका नाम भी बदल दिया गया है. महामंडलेश्वर बनने के बाद अब वह ममता कुलकर्णी नन्द गिरी नाम से जानी जाएंगी. इसके अलावा आज दोपहर में उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली और संघम तट पर पिंडदान भी किया. ममता कुलकर्णी शुक्रवार की सुबह महाकुंभ में किन्नर अखाड़े पहुंचीं. यहां उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई. इसी बीच ममता ने महाकुंभ मेला की भी खूब तारीफ की और कहा कि व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. यहां उनके साथ जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी भी मौजूद थीं. इस दौरान एक्ट्रेस भगवा रंग का वस्त्र, कंधे पर झोला और गले में रुद्राक्ष पहने हुए नजर आईं. ममता ने बातचीत के बाद अखाड़ों के संतों का आशीर्वाद लिया और फिर गंगा स्नान किया ममता कुलकर्णी इसके बाद महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ अखिल भारतीय अखाड़े के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के पास गईं. यहां दोनों के बीच कई बाते हुईं और फिर एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. इसी बीच ममता ने धर्म को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भगवान राम जब मां सीता को ढूंढते हुए चित्रकूट के जंगल में गए, तब भगवान शिव और पार्वती में संवाद हुआ था ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. एक्ट्रेस ने लगभग 12 साल तक अपनी जिंदगी को गुमनाम रखा और फिर कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि वह साध्वी बन चुकी हैं. साथ ही वह अब खूब को अध्यात्म की दुनिया में स्थापित करना चाहती हैं और संयासियों सरीखी भाषा भी सीख चुकी हैं.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 21 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 21 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 33 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने