Rahul Gandhi की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उनकी वायनाड सीट का क्या होगा? जानिए

Rahul Gandhi defamation case : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है और अब हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या उनकी वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा?

Rahul Gandhi Disqualification As MP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात की सूरत कोर्ट से मोदी सरनेम मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है। शुक्रवार को जैसे ही राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने का फैसला आया, कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा की साजिश के खिलाफ उनकी लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी। वहीं, इस बड़े फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सीट वायनाड को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि अब उस सीट पर क्या होगा?

राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे।

अर्ध सत्य न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब चूंकि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है, इसलिए जब तक हाई कोर्ट की तरफ से सूरत कोर्ट के फैसले पर रोक नहीं लगाई जाती, या उस फैसले को पलटा नहीं जाता, राहुल गांधी अगले 8 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। नोटिफिकेशन के बाद जारी होगा उपचुनाव का शेड्यूल ये तो बात हुई राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य की, अब बात करते हैं वायनाड सीट के बारे में। लोकसभा सचिवालय की तरफ से राहुल गांधी को सांसद के तौर पर अयोग्य ठहराने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, चुनाव आयोग अब उनकी सीट वायनाड को रिक्त घोषित करने का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। चूंकि किसी भी सदन की, कोई भी सीट 6 महीने से ज्यादा खाली नहीं रह सकती, इसलिए चुनाव आयोग वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा करेगा और इसके बाद चुनावी शेड्यूल के मुताबिक यहां चुनाव कराया जाएगा।

4.31 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते थे राहुल गांधी

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने सीपीआई के प्रत्याशी पीपी सुनीर को हराकर जीत हासिल की थी। इस सीट पर राहुल गांधी को 4.31 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत मिली थी। वहीं, लोकसभा सचिवालय की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने