RCB Win IPL 2025 : RCB की जीत के जश्न में ‘हार गई 11 जिंदगी’

आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची। बंगलूरू पहुंचने पर चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। आरसीबी टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने से पहले भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।

ASN.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में मची भगदड़ को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का बयान भी सामने आया है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों के मरने की भी खबर है। आरसीबी के खिताब जीतने पर बंगलूरू में मंगलवार रात से ही जश्न का माहौल था। 
आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने घरेलू प्रशंसकों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने का फैसला किया था। आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची। बंगलूरू पहुंचने पर चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। बंगलूरू एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल और कर्नाटक विधानसौधा के बाहर तक प्रशंसकों का भारी हुजूम लगा रहा।
आरसीबी टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने से पहले भगदड़ मच गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर अब बीसीसीआई ने भी दुख जताया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, यह दुखद घटना है। यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है, लोग अपने क्रिकेटरों के लिए पागल हैं। यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है, आयोजकों को आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न की बेहतर योजना बनानी चाहिए थी। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सैकिया ने कहा, जब कोई इतने बड़े पैमाने पर विजय उत्सव का आयोजन करता है, तो उचित सावधानी, सुरक्षा और संरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। कहीं न कहीं कुछ चूक हुई है। आईपीएल के इतने शानदार समापन के बाद, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना रही। पहले भी आईपीएल की खिताबी जीत का जश्न मनाया गया है, जैसे पिछले साल कोलकाता में जब केकेआर ने जीत हासिल की थी, लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ था। सैकिया ने बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद मुंबई में हुए जश्न का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा, जब हमने टी20 विश्व कप जीता था, तब भी यही स्थिति थी। मुंबई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने मिलकर काम किया जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके। मुझे उम्मीद है कि कोई और अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा, मंगलवार को अहमदाबाद में भी आईपीएल फाइनल के दौरान स्टेडियम में 120,000 लोग थे, लेकिन बीसीसीआई के पास एक समर्पित टीम है, जिसने स्थानीय जिला प्रशासन और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 18 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 18 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 32 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने