Rishabh Pant : मैच में चोट के चलते ऋषभ पंत को एंबुलेंस से बाहर जाना पड़ा, 4th टेस्ट में Team India को बड़ा झटका

  • ASN.भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा है. पंत चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौट गए हैं.

ऋषभ पंत को रिवर्स स्वीप करते वक्त लगी चोट. चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हुए भारतीय उप कप्तान. पंत ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 37 रन बनाए. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में तब करारा झटका लगा जब ऋषभ पंत को चोट लग गई. उप कप्तान पंत को यह चोट क्रिस वोक्स के गेंद पर तब लगी, जब वे रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे. वोक्स की गेंद सीधे उनके पैर पर लगी. पंत को इस चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा है. जब वे रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौटे तब भारत का स्कोर 3 विकेट पर 212 रन था.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी. मैच में ऋषभ पंत के बैटिंग की बारी तब आई जब शुभमन गिल आउट हुए. उस वक्त भारत का स्कोर 3 विकेट पर 140 रन था. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत ने यहां से साई सुदर्शन के साथ मोर्चा संभाला. इन दोनों बैटर्स ने भारत को 212 रन तक पहुंचाया लेकिन तभी क्रिस वोक्स की एक गेंद खेल का नक्शा पलट गई. ऋषभ पंत को मैच के 68वें ओवर में चोट लगी. पंत क्रिस वोक्स की फुलटॉस गेंद को रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे. गेंद उनके बैट पर आने की बजाय सीधे जूते से टकराई. इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दिया. इस पर डीआरएस ले लिया. टीवी रीप्ले में दिखा कि गेंद जूते से टकराने से पहले बैट को छूकर गई थी. नतीजा इंग्लैंड का डीआरएस तो खराब हो गया लेकिन भारत को झटका तब भी लग गया. ऋषभ पंत चोट के बाद दर्द से कराहते नजर आए. फीजियो ने पंत से कुछ एक्सरसाइज कराई और दवा भी दी लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. कुछ मिनटों में ही पंत के पैर में सूजन साफ नजर आने लगी थी. थोड़ा खून भी निकल आया था. वे लंगड़ाकर चल रहे थे. आखिरकार एंबुलेंस बुलाई गई, जिस पर पंत को बाहर ले जाया गया. पंत के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रवींद्र जडेजा क्रीज पर उतरे और साई सुदर्शन के साथ मिलकर भारत की पारी आगे बढ़ाई.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 40 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 43 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 40 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 43 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 39 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 26 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 47 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा