Snake In Shoes : छात्र के जूते में ध्यान से देखा तो होश उड़ गए, बैठा था रसेल वाइपर सांप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक स्कूली छात्र के जूते में एक जहरीला सांप कुंडली मारकर बैठा था। छात्र ने जैसे ही जूता पहनने के लिए पैर रखा वैसे ही जूते के अंदर हलचल हुई। जब उसने ध्यान से देखा तो उसके होश उड़ गए। मौके पर परिजन पहुंचे और सांप को जंगल में छोड़ दिया।
Bhopal News

ASN.भोपाल शहर में एक बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसने यूनिफॉर्म पहनी और उसके बाद शूज यानि जूते पहनने ही वाला था कि अचानक चौंक कर जूते छोड़कर भागा। अगर वह कुछ सेकंड की देरी कर देता तो उसकी जान भी जा सकती थी क्योंकि जो जूता वह पहनने जा रहा था उसमें एक जहरीला सांप दुबक कर बैठा था।

दरअसल, पूरा मामला भोपाल शहर के होशंगाबाद रोड स्थित गुलाबी नगर का है। यहां के निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह का 14 वर्षीय पोता आयुष्मान स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। वह बाहर रखे जूते को लेकर छत पर गया। उसने जूता पॉलिश किया और अपने पैर में एक जूता पहना और दूसरा पहनने ही वाला था कि उसमें कुछ हलचल हुई। जब ध्यान से जूते को देखा तो अंदर सांप था। जिसे देखते ही आयुष्मान के होश उड़ गए और वह चिल्लाते हुए वहां से नीचे भागा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर कमरे से बाहर निकले और छत पर जाकर देखा तो जूते में जहरीला सांप बैठा था। परिजनों ने हिम्मत करके जूते को पॉलीथिन और फिर एक बाल्टी में डाला। इसके बाद कुछ दूर जंगल में ले जाकर सांप को छोड़ दिया।
बता दें कि आयुष्मान होशंगाबाद रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार आयुष्मान की तबीयत खराब होने के कारण वह मंगलवार को स्कूल नहीं गया था। उसके स्कूल के जूते बरामदे में ही रखे थे। शायद इसी दौरान सांप वहां आ गया हो। विशेषज्ञों के अनुसार रसेल वाइपर एक बेहद जहरीला सांप होता है। यह भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। यह सांप अंडे नहीं देता, बल्कि सीधे बच्चे देता है। रसेल वाइपर के काटने से इंसान के जिंदा रहने की संभावना बहुत कम होती है। कभी काट दे तो तुरंत जिला अस्पताल ले जाना चाहिए।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन