The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

ASN. परेश रावल द्वारा अभिनीत और तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित साल की सबसे चर्चित और सराही गई फिल्म ‘द ताज स्टोरी’, ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिलहाल फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में शानदार ₹8.10 करोड़ की कमाई करते हुए ट्रेड सर्किल को चौंका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि हर दिन के साथ फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। ‘द ताज स्टोरी’ की खासियत सिर्फ इसके आंकड़े नहीं हैं, बल्कि इसकी स्थिरता और दर्शकों का लगातार बढ़ता प्यार है। फिल्म के लिए वर्ड ऑफ माउथ ज़बरदस्त साबित हुआ है और दर्शक इसे एक बोल्ड, भावनात्मक और सोचने पर मजबूर कर देने वाला सिनेमाई अनुभव बता रहे हैं। साथ ही इसे परेश रावल के करियर की सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस मान रहे हैं। आज के कलेक्शन भी उत्साहजनक हैं, और मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ‘द ताज स्टोरी’ का सफर ‘द केरला स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों की राह पकड़ सकता है। हालांकि दोनों ही फिल्मों ने धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों के समर्थन से इतिहास रचा था। फिल्म की कहानी, जो गहरी भावनाओं और सामाजिक टिप्पणी से जुड़ी है, हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छू रही है।
परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित सशक्त फिल्म है, जो हमारे समय के सबसे उकसाने वाले सवालों में से एक एक सवाल को पूरी ताकत से उठाती है और वो सवाल है,
“क्या आज़ादी के 79 साल के बावजूद हम अब भी बौद्धिक आतंकवाद के गुलाम हैं?” फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ ने तैयार किया है। यह केवल एक ऐतिहासिक या पीरियड फिल्म नहीं, बल्कि एक डिबेट है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 5 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 26 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 5 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 26 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”