पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं : आईसीसी

आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस लाहौर पहुंचे हैं ताकि वह अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्वकप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन ले सकें।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा है कि वह यह बताए कि वह भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में खेलगा या नहीं। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस लाहौर पहुंचे हैं ताकि वह अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्वकप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन ले सकें।

पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने स्पष्ट किया है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी तो फिर उनकी टीम भी वनडे विश्वकप के लिए भारत खेलने नहीं जाएगी। इसके बाद ही आईसीसी के शीर्ष पदाधिकारियों को पाकिस्तान के दौरे पर जाना पड़ा है। सूत्र ने कहा, ”आईसीसी के पदाधिकारी पीसीबी और बीसीसीआई के बीच सेतु के रूप में काम करने तथा एशिया कप और विश्वकप से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

सूत्रों ने कहा, ”आईसीसी और विश्वकप का मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नजम सेठी के हाइब्रिड मॉडल को लेकर चिंतित हैं। सेठी ने हाइब्रिड मॉडल का सुझाव विश्वकप से पहले एशिया कप के लिए दिया है, लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए यह मॉडल स्वीकार कर लिया जाता है तो पीसीबी पाकिस्तान के भारत में खेलने के सवाल पर आईसीसी से विश्वकप में भी इस मॉडल को लागू करने के लिए कह सकता है।”

तटस्थ स्थान पर अपने मैच चाहता है पीसीबी
नजम सेठी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि पाकिस्तान सरकार सुरक्षा कारणों से टीम को भारत भेजने की अनुमति नहीं देती है तो पीसीबी ऐसी स्थिति में आईसीसी से पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थान पर करवाने के लिए कहेगा। सूत्रों ने कहा, ”स्वाभाविक है कि आईसीसी और बीसीसीआई इस तरह की स्थिति नहीं चाहते क्योंकि इससे भारत-पाकिस्तान मैच और यहां तक कि टूर्नामेंट की सफलता भी प्रभावित होगी।”
पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव में एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में कराने और भारत के सभी मैच तटस्थ मैदान पर कराने का प्रस्ताव दिया है, जिसे बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने समर्थन नहीं दिया था।

तो एशिया कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है और सेठी ने बार-बार दोहराया है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की बजाय तटस्थ स्थल पर किया गया तो उनकी टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन