कांग्रेस जनता को धर्म के आधार पर बांट रही है

-केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्‌डी ने साधा निशाना

– बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा के बाद गहराया विवाद

बेंगलुरु। कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जहां चुनाव प्रचार जोरों पर है वहीं कुछ पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस द्वारा जारी घोषण्णापत्र में कहा गया था कि उनकी सरकार सत्ता में आते ही बजरंग दल को बैन कर दिया जाएगा। ऐसे में कांग्रेस अब भाजपा समेत कई पार्टियों के निशाने पर है। केंदीय संस्कृति और  पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्‌डी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट पाने के लिए देश की जनता को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। वह बजरंग दल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या बजरंग दल देशद्रोही है, क्या बजरंग दल एक आतंकवादी संगठन है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर मुस्लिमों के वोट पाना चाहती है ताकि वह सत्ता में आ सके। उन्होंने कहा कि बजरंग दल किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है। बजरंग दल पूरे हिंदू समाज का है। पूरा हिंदू समाज बजरंग दल को मानता है। कांग्रेस बजरंग दल पर जो आरोप लगा रही है। उससे हिन्दुओं में नाराजगी है और इसी वजह से कर्नाटक में हिंदू समाज एकजुट हो गया है। रेड्‌डी ने कहा कि आगे हो सकता है कांग्रेस कहे कि हिंदुओं को मंदिर जाकर पूजा नहीं करनी चाहिए।इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लगता है कांग्रेस की स्थिति विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसी हो गई है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 18 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 18 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 33 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने