खो गया था छह साल का मासूम

-सिर्फ एक शब्द याद था

-10 साल बाद मिला परिवार से 

चडीगढ़. यह कहानी उस बच्चे की है जो ठीक से बोल नहीं पाता था। उसे जन्म देने के बाद उसकी मां भी चल बसी। पिता ने उसे लाड़-प्यार से पाला लेकिन छह साल का होने पर बालक कहीं खो गया। बालक के गुम होने का कारण कुछ भी हो लेकिन दस साल तक यह बालक भटकता रहा। उसे सिर्फ एक शब्द याद था। वह है दलघर। इसी शब्द के सहारे हरियाणा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पंचकूला यूनिट ने 10 साल से गुमशुदा राजस्थान के बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया।  पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला में तैनात एएसआई राजेश कुमार ने गुमशुदा बच्चों की तलाश में चिल्ड्रन होम राजपुरा जिला पटियाला पंजाब में वेलफेयर ऑफिसर से संपर्क किया। वहां एक बच्चा था जिसके परिवार का पता लगाने में समस्या आ रही थी।

बच्चे से काउंसलिंग के दौरान एक शब्द ‘दलघर’ के बारे में पता चला जिसे आधार बनाकर नेट पर सर्च किया गया, तो छह गाँवों की जानकारी मिली। सभी राज्यों में संपर्क किया गया तो ‘दलघर’ जिला सिरोही, राजस्थान, के बारे में पता चला और वहां गांव में बच्चे का फोटो भेजा गया तो पिता द्वारा अपने बच्चे को पहचाना और वीडियो कालिंग करवाई गई। पिता शंकर लाल ने बताया कि मेरा बेटा 10 साल पहले 2013 में गांव से गुम हुआ था और उस समय उसकी आयु छह वर्ष थी। बच्चे के जन्म के बाद ही उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। सीडब्ल्यूसी अमृतसर के आदेश से बच्चे के सभी कागज कार्रवाई करने नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीडब्ल्यूसी चेयर पर्सन, शिमला ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पंचकूला के पास ई-मेल द्वारा जानकारी दी कि उनके पास दो नाबालिग बच्चे,उम्र 11 वर्ष और आठ वर्ष के रह रहे है और भाषा से हरियाणा के लगते है। उक्त जानकारी होने पर एएसआई राजेश कुमार ने दोनों नाबालिग बच्चों के बारे जानकारी प्राप्त की। काउंसिलिंग के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे ने पिता का नाम नरेश (जींद) बताया। जींद में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया और पहचान होने पर परिवार से वीडियो कॉलिंग कराई गई, वहीं दूसरा बच्चा आठ वर्ष का ट्रेन से अप्रैल में शिमला पहुंच गया था, उसका परिवार कालका पंचकूला में ढूंढा गया। नाबालिग बच्चे की मां, गरीब व अनपढ़ थी, इसलिए बच्चे को लाने का खर्चा भी एएचटीयू द्वारा ही वहन किया गया।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 18 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 18 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 33 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने