जिया खान खुदकुशी मामला: सूरज पंचोली बरी

10 साल बाद आया सीबीआई कोर्ट का फैसला

मुंबई। एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या मामले में एक्टर सूरज पंचोली को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की कोर्ट ने सबूतों के अभाव में अभिनेता सूरज पंचोली को एक्ट्रेस जिया खान की मौत मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है।  सूरज पंचोली पर जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था। 2019 से इस मामले में सीबीआई कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। 10 साल बाद आज जिया खान मामले पर फैसला आया है। इस फैसले का इंतजार जिया खान की मां राबिया बड़ी बेसब्री के साथ कर रही थीं। उन्हें अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए था। जिया खान ने 3 जून 2013 को खुदकुशी कर ली थी। उनके इस कदम ने हर किसी को हौरान कर दिया था। जिया एक उभरता हुआ सितारा थीं। उन्होंने महज 3 फिल्म के जरिए ही अपनी अच्छी-खासी पहचान हासिल कर ली थीं। जिया की आत्महत्या के बाद सूरज  पंचोली की मुसीबत बढ़ गई थी। दरअसल जिया खान ने अपने सुसाइड नोट में सूरज पंचोली का जिक्र करते हुए बताया था कि कैसे वह और सूरज एक-दूसरे से प्यार करते थे और बाद में एक्टर ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव करना शुरू कर दिया। सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि सूरज ने उन्हें एक बार घर से बाहर तक निकाल दिया था। सूरज का बदलता रवैय्या वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। जिया की मां का तो ये भी कहना था कि उनकी बेटी ने सूरज के कहने पर ही अपना अबॉर्शन तक करवाया था। जिया की मौत के बाद पुलिस ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसके बाद सूरज को गिरफ्ता किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। अब शुक्रवार 28 अप्रैल को मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने सूरज पंचोली को बरी करते हुए कहा कि सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती। इसलिए आपको बरी किया जाता है।
कोर्ट के फैसले से खुश दिखीं सूरज पंचाली की मां जरीना वहाब ने कहा कि मेरा बेटा बेकसूर था। हमने फैसले के लिए 10 साल तक इंतजार किया है। ये हमारे बेटे के लिए नरक की तरह रहा। इस पूरे समय में हमें विश्वास है कि हमारे बेटे के साथ न्याय होगा। जब मेरा बेटी मेरी तरफ देखता है तो मैं उसका दर्द महसूस करती हूं। न्याय के लिए 10 साल लग गए हैं, लेकिन मुझे ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है। उसके घर में देर है, लेकिन अंधेर नहीं।


जिया को डेट कर रहे थे सूरज


जिया खान की मौत के बाद से उनकी मां राबिया खान ने आरोप लगाया कि सूरज पंचोली और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने सूरज पर जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने सूरज को अपनी बेटी की मौत का मुख्य अपराधी बताया और उस पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप भी लगाया। हालांकि, सूरज और उनके स्टार पैरेंट्स जरीना वहाब और आदित्य पंचोली ने कहा कि जिया की मौत के लिए उनका बेटा जिम्मेदार नहीं है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 24 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 10 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 24 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 10 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 30 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”