दो घंटे तक डाका डालते रहे डकैत, पुलिस रही नदारद

दर्जनों डकैतों ने किया घर पर हमला, गैस कटर से काटा मेन गेट

पटना। बिहार के मोतीहारी स्थित घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में शुक्रवार की रात दर्जनों की संख्या में आए सशस्त्र डकैत दो घंटे तक लूटपाट और मारपीट करते रहे। इस गिरोह ने घर में घुसकर नगद, जेवर और कीमती सामान समेत लगभग 30 लाख की संपत्ति लूट ली. दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने लगभग सात राउंड फायरिंग की और बम विस्फोट भी किया. विरोध जताने पर डकैतों ने घर में घुसकर घर के लोगों के साथ मारपीट भी की जिसमें एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया.

पीड़ित अभिजीत सिंह ने बताया कि उनके आवास श्रीराम कोठी में करीब दो दर्जन की संख्या में डकैतों ने धावा बोल दिया और डकैतों के दल ने रात 12 बजे के करीब लूटपाट की. सभी डकैतों के हाथ में हथियार थे. पहले डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की और बम विस्फोट भी किया. घर का दरवाजा नहीं खोलने के कारण डकैत गैस कटर से मेन गेट का दरवाजा काट कर घर में जबरन घुस गये. विरोध करने पर डकैतों ने उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें चाकू से मारकर घायल कर दिया. उनका आरोप है कि पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद भी प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंची.   अभिजीत सिंह के अनुसार डकैतों ने दो घंटे तक घर में लूटपाट एवं मारपीट की. उन्होंने बताया कि वे अपनी सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन से कई महीनों से गार्ड की मांग कर रहे थे मगर उन्हें आज तक प्रशासन ने गार्ड नहीं दिया. इस घटना के बाद गांव के लोगों में भी पूरा आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस गश्ती कर रही थी और यहां अपराधी घटना को अंजाम दिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस से पूछने पर वो बोले कि वो दो दर्जन से अधिक की संख्या में आए थे और हम महज तीन की संख्या में गश्ती कर रहे थे. घटना के बाद मौके पर सिकरहना एस डी पी ओ घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन की है. उन्होंने बताया कि अभी घटना को लेकर पीड़ितों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद त्वरित कारवाई कर अपराधियों की छानबीन कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. 

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने