सुधा मूर्ति ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर कही बड़ी बात

खोले अपनी जिंदगी के कुछ अनकहे राज

इन्फोसिस की शुरुआत करने वालीं सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा के शो पर फिल्मों से अपने प्यार को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि फिल्मों की वो कैसी शौकीन हैं और 365 दिन में उन्होंने 365 फिल्में देखी हैं। इसी दौरान उन्होंने शाहरुख खान के लिए बड़ी बात भी कह डाली है।

इन्फोसिस फाउंडेशन की शुरुआत करने वालीं सुधा मूर्ति सोशल वर्कर होने के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखिका और टीचर भी रही हैं। सफलता के आसमान को छूने वालीं सुधा मूर्ति अपनी सादगी के लिए खूब मशहूर हैं। भारत की प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर और बिजनेसमैन नारायण मूर्ति की वाइफ सुधा मूर्ति पहली बार कपिल शर्मा के शो पर नजर आईं और उनके साथ रवीना टंडन और ऑसिकर विनर फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की प्रड्यूसर गुनीत मोंगा भी पहुंचीं थीं। सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा के इस शो पर बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान को लेकर बड़ी बात कही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिजनेस से लेकर सोशल वर्क तक के काम में सबसे आगे चलने वालीं सुधा मूर्ति फिल्मों की भी बड़ी शौकीन हैं। सुधा मूर्ति ने ढेर सारी फिल्में देखी हैं और इस बारे में बातें करते हुए कहा, ‘मैं कई सारी फिल्में देखी हैं। मुझे याद है कि जब मैं पुणे में थी, किसी ने मुझसे एक फिल्म हर दिन देखने की शर्त लगाई थी। 365 दिनों में मैंने हर दिन एक-एक फिल्म देखी।’

मेरे हीरो दिलीप कुमार हुआ करते थे

अपने युवा दिनों और फेवरेट हीरो को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब मैं यंग थी तो मेरे हीरो दिलीप कुमार हुआ करते थे। वो सिंपली लाजवाब थे। उनके बाद जो एक्टर उस तरह के इमोशन के साथ एक्टिंग कर सकता है वो कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं।’

अब शाहरुख उनकी जगह ले रहे हैं

उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैंने फिल्म वीर ज़ारा देखी तो मैंने अपनी बेटी से कहा था कि अगर दिलीप कुमार इस वक्त यंग होते तो वो इस फिल्म में वो होते और अब शाहरुख उनकी जगह ले रहे हैं। सिर्फ वो ही ऐसा कर सकते हैं।’

जब कपड़ों की वजह से लोगों ने उनका क्लास डिफाइन किया था

सुधा मूर्ति ने इस एपिसोड में वो किस्सा भी सुनाया है जिसमें उन्हें लोगों ने उनके कपड़ों की वजह से उन्हें केटल क्लास का समझ लिया था। सुधा तब बिजनस क्लास की लाइन में लगी थीं और लोगों को लग रहा था कि वो केटल क्लास की हैं। तब उन्होंने उन्हें बताया भी था कि वास्तव में क्लास किसी कहते हैं।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 18 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 25 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 18 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 25 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 11 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 33 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने