अनचाहा रिकॉर्ड : पहली बार यूं शर्मसार, 2024 में एक भी वनडे मैच नहीं जीता भारत

भारत क्रिकेट के लिए यह साल ऐसे उतार-चढ़ाव लेकर आया, जो फैंस शायद ही भूल पाएं. भारतीय टीम ने 2024 में अगर टी20 वर्ल्ड कप जीता तो 45 साल में पहली बार एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी.

ASN भारत क्रिकेट के लिए साल 2024 ऐसे उतार-चढ़ाव लेकर आया, जो फैंस शायद ही भूल पाएं. इस साल अगर भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता तो इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज भी हारी. लेकिन जैसे यह काफी नहीं था. भारतीय टीम साल 2024 में एक भी वनडे मैच भी नहीं जीती. साल 1979 के बाद यह पहला और सिर्फ तीसरा मौका है जब भारत एक भी वनडे मैच नहीं जीता.भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 1974 से वनडे मैच खेल रही है. तब से भारत लगातार वनडे मैच खेल रहा है. शुरुआती दौर में भारत का इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा और 1974, 1976 और 1979 में भारत एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाया. हालांकि, इसी दौर में उसने 1975 के वर्ल्ड कप में एक मैच जीता और 1978 में पाकिस्तान को भी हराया था. साल 1980 से भारतीय क्रिकेट ने जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ वह 2023 तक अनवरत जारी रहा. भारत ने हर साल कम या ज्यादा मैच जीते. लेकिन भारत की जीत का यह सिलसिला 2024 में थम गया. भारतीय टीम ने हालांकि, इस साल ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले. भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली जैसे अपने हर सितारे के साथ श्रीलंका पहुंची. भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त में 3 मैचों की वनडे सीरीज हुई, जिसे श्रीलंका ने 2-0 से जीत लिया. सीरीज का एक मैच रद हो गया. इस तरह भारतीय टीम के नाम 2024 में एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाने का दाग लग गया.
यह इत्तफाक है कि अनचाहे दाग का कड़वा घूंट कप्तान रोहित शर्मा को पीना पड़ा. वह भी एक नहीं, दो-दो बार. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ना सिर्फ 2024 में एक भी वनडे ना जीतने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया, बल्कि इसी साल न्यूजीलैंड के से घर में टेस्ट सीरीज भी हार गई. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप किया और हार का यह दाग भी रोहित के नाम आया.
महीनेभर पहले भारत में आकर टेस्ट सीरीज में रोहित ब्रिगेड का सूपड़ा साफ करने वाली न्यूजीलैंड के लिए भी वनडे फॉर्मेट अच्छा साबित नहीं हुआ. न्यूजीलैंड की टीम ने इस साल 3 वनडे मैच खेले. उसे इन तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 33 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 41 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 33 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 41 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 37 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 25 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 45 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा