कर्नाटक चुनाव: अपने ही फैसले से फंसी कांग्रेस

कर्नाटक के हर मंदिर में भाजपा करवाएगी हनुमान चालीसा का पाठ

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा मंगलवार को जारी किया गया घोषणापत्र अब कांग्रेस पार्टी के लिए आफत बन चुका है। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा था कि उनकी पार्टी यदि कर्नाटक में आती है तो बजरंग दल और पीएफआई जैसे कई संगठनों को बैन कर दिया जाएगा। इस घोषणापत्र के बाद से ही बजरंग दल कांग्रेस से खफा है। बजरंग दल ने कई जगह विरोध-प्रदर्शन कर कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। इधर बजरंग दल पर बैन लगाने के वादे के विरोध में भाजपा भी हमलावर हो चुकी है. भाजपा ने ऐलान किया है कि वह कर्नाटक के हर मंदिर, ग्राम पंचायत में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी. 4 मई को शाम 7 बजे कर्नाटक के हर मंदिर, ग्राम पंचायत, शहरी इलाके में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा.

इधर कांग्रेस के नेता भी इस फैसले के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बजरंग दल पर बैन लगाने के फैसले को लेकर पार्टी से सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि ‘जहरीला ‘सांप’ अभी तक ‘गले’ में पड़ा हुआ है, बजरंग बली को ‘छेड़ने’ की क्या जरूरत थी…?’ पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए. कमलनाथ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि अगर कोई संस्था या व्यक्ति सामाजिक विवाद पैदा करता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. रिपोटर्स ने कांग्रेस के घोषणापत्र और बजरंग दल को बैन करने को लेकर कमलनाथ से स्पष्ट तरीके से सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और जनता पहले से ही कह रही है कि जो भी समाज में नफरता फैलाए या विवाद करवाए, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 31 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 31 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 31 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 18 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 41 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने