कीचड़ में फंसी बिहार की इज्जत, जब राज्यपाल को अपनी गाड़ी से उतर पुलिस जिप्सी पर होना पड़ा सवार

बिहार के राज्यपाल भोजपुर जिला में यज्ञ का उद्घाटन करने पहुंचे लेकिन बारिश होने की वजह से उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। स्थिति ऐसी हो गई कि डीएम से ले कर एसपी तक के हाथ-पांव फूलने लगे। फिर किसी तरह पुलिस जिप्सी में बैठाकरउन्हें कीचड़ से पार करना पड़ा। 

भोजपुर . बिहार के राज्यपाल भोजपुर जिला में यज्ञ का उद्घाटन करने पहुंचे लेकिन बारिश होने की वजह से उनकी गाड़ी कीचड़ में फंसी गई। स्थिति ऐसी हो गई कि डीएम से ले कर एसपी तक के हाथ-पांव फूलने लगे। फिर किसी तरह पुलिस जिप्सी में उन्हें बैठाकर कीचड़ से पार करना पड़ा। तब जाकर सभी अधिकारियों की जान में जान आई।

मुख्य अथिति के तौर शामिल होने आए थे
बिहार के आरा में गड़हनी प्रखंड के लभुआणि गांव में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विजय अर्लेरकर लभुआनी गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मौके पर आयोजित विशाल संत समागम में शामिल होने पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण समारोह स्थल पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने लगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर देखते ही देखते जलजमाव की स्थिति हो गई। बारिश के वजह से राज्यपाल को काफी देर तक कार्यक्रम में ही रुकना पड़ा। जब बारिश बंद हो गई तब राज्यपाल का कारकेट निकलने लगा लेकिन यज्ञ स्थल पर हुए कीचड़ हो जाने की वजह से राज्यपाल राजेन्द्र विजय अर्लेरकर की गाड़ी कीचड़ में बहुत बुरी तरह से फंस गई। मौके पर भोजपुर डीएम व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे जो कि खुद कीचड़ में उतर व्यवस्था में लग गए।

जिप्सी में बैठ कीचड़ से निकाला गया
काफी प्रयास के बाद भी राज्यपाल की गाड़ी कीचड़ से बाहर नही निकली तब राज्यपाल को पुलिस जिप्सी में बैठा कर कीचड़ से बाहर निकाला गया। इस तरह के अनहोनी के बाद कार्यक्रम स्थल पर अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद राज्यपाल को पुलिस की जिप्सी में बैठा कर कार्यक्रम स्थल से किसी तरह मुख्य सड़क पर लाया गया. काफी देर के बाद कार्यक्रम स्थल से राज्यपाल पटना के लिए रवाना हुए।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन