Nagpur के Detonators और Explosives Plant में भीषण विस्फोट, 17 की मौत, कई गंभीर

TEAM ASN. महाराष्ट्र के Nagpur जिले में रविवार (1 मार्च) सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। यहां विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी SBL Energy Limited के कारखाने में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा नागपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर राउलगांव गांव, Kalmeshwar तहसील में स्थित कंपनी की फैक्ट्री में हुआ। पुलिस के मुताबिक विस्फोट नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में हुआ, जहां खनन और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थ तैयार किए जाते हैं।

सुबह की शिफ्ट शुरू होने के कुछ देर बाद हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू हुई थी। लगभग आधे घंटे बाद यानी करीब 6:45 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज पूरे इलाके में सुनी गई। उस समय दो पर्यवेक्षकों की निगरानी में करीब 35 कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके में अधिकतर महिला कर्मचारी इसकी चपेट में आ गईं। कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव अभियान जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मलबे के बीच अभी भी तलाश की जा रही है।

नागपुर पुलिस ने बताया कि मामले की तकनीकी और वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी गई है।

डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस बनाती है कंपनी

SBL Energy Limited औद्योगिक विस्फोटकों की प्रमुख निर्माता कंपनी है। यहां खनन और अवसंरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाले डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस बनाए जाते हैं।

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह हादसा पिछले साल पास के औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग के एक साल बाद हुआ है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Posts

KRAUS JEANS : क्रॉस जींस ने Nagpur में खोला नया स्टोर, ‘मेड इन इंडिया’ थीम

TEAM ASN : भारत के प्रमुख महिला परिधान ब्रांड्स में शामिल क्रॉस जींस ने नागपुर के वीआर मॉल में अपना नया एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च किया है। इस कदम के साथ…

Read more

Aasha Bhosle : 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले की ‘थम गई आवाज’, मल्टी-ऑर्गन फेलियर

TEAM ASN. प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle ने 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक कार्डियक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

  • By Amit
  • May 21, 2026
  • 4 views
मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

  • By Amit
  • April 14, 2026
  • 26 views
‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट