बिहार: पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के टीवी स्क्रीन पर चलने लगी पोर्न मूवी

पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी स्क्रीन पर रविवार को अचानक पोर्न मूवी चलने लगी. ये बिहार की राजधानी पटना का प्रमुख रेलवे स्टेशन है.

रेलवे के मुताबिक़ घटना के बाद संबंधित एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया गया है.

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा करने वाले आरपीएफ़ और रेल परिसर में क़ानून व्यवस्था की निगरानी करने वाले जीआरपी को इसकी सूचना दी गई.

इस दौरान तीन मिनट तक पोर्न क्लिप स्टेशन के टीवी स्क्रीन पर चलती रही. उसके बाद रेलवे की तरफ़ से टीवी स्क्रीन का संचालन करने वाली कंपनी को फ़ोन कर इसे बंद करवाया गया. यह घटना रविवार सुबह क़रीब 10 बजे की है.

पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक़ आरपीएफ़ ने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज की है और इसकी जांच की जा रही है.

स्टेशन पर टीवी स्क्रीन के ज़रिए विज्ञापन या सूचना चलाने के लिए इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों को भी आरपीएफ़ ने क़ब्ज़े में ले लिया है.

दरअसल, देशभर के प्रमुख स्टेशनों पर टीवी स्क्रीन के ज़रिए मुसाफ़िरों के लिए कई सरकारी सूचनाएं प्रसारित की जाती हैं.

इसके अलावा स्क्रीन पर विज्ञापन का भी प्रसारण होता है. इसके लिए आमतौर पर टेंडर के ज़रिए किसी निजी कंपनी को इसका ठेका दिया जाता है. ऐसे स्क्रीन का संचालन टेंडर हासिल करने वाली कंपनी ही करती है.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 23 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 10 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 23 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 10 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 30 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”