बृहस्पति से 13 गुना बड़ा ग्रह , आकार इतना बड़ा कि समा जाएं पृथ्वी जैसे 16900 प्लेनेट्स!

भारतीय वैज्ञानिक के नेतृत्व में एक टीम ने बृहस्पति से भी 13 गुना बड़े ग्रह की खोज की है. ये इतना बड़ा है कि इसमें पृथ्वी जैसे 16,900 ग्रह फिट हो जाएं.भारत, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने स्वदेशी ‘पीआरएल एडवांस्ड रेडियल-वेलोसिटी अबु-स्काई सर्च स्प्केटोग्राफ (PARAS)’ दूरबीन के जरिए इस ग्रह को खोजा है. PARAS दूरबीन माउंट आबू में गुरुशिखर ऑब्जर्वेटरी में हैं. इसने बहुत ही सटीक तरह से ग्रह को मापा है. अभी तक जितने भी ग्रह खोजे गए हैं, वो TOI-4603 के तौर पर जाने जाने वाले तारे की परिक्रमा कर रहे हैं. इसे तारे को NASA के ‘ट्रांजिस्टिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS)’ के जरिए खोजा गया.

Space News: बृहस्पति से 13 गुना बड़े ग्रह की हुई खोज, आकार इतना बड़ा कि समा जाएं पृथ्वी जैसे 16900 प्लेनेट्स!

क्या आपको मालूम है सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? अगर आपको साइंस में दिलचस्पी है, तो आप इसका जवाब जानते होंगे, जो है-बृहस्पति. इसे अंग्रेजी में ज्यूपिटर के नाम से जाना जाता है. बृहस्पति ग्रह इतना बड़ा है कि इसमें पृथ्वी जैसे 1300 ग्रह बड़ी आसानी से समा सकते हैं. हालांकि, अब में बृहस्पति से भी 13 गुना बड़े ग्रह की खोज की गई है, जिसमें पृथ्वी के आकार के 16,900 ग्रह फिट हो सकते हैं. इस ग्रह को एक भारतीय ने खोजा है.

दरअसल, फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (PRL), अहमदाबाद के प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक वैज्ञानिकों की एक टीम में एक ऐसे ग्रह को खोज निकाला है, जो आकार में बृहस्पति से 13 गुना ज्यादा बड़ा है. PRL वैज्ञानिकों के जरिए खोजा गया ये तीसरा एक्सोप्लैनेट है. इस खोज को ‘एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेटर्स’ जर्नल में प्रकाशित किया गया है. एक्सोप्लैनेट उन ग्रहों को का जाता है, जो हमारे सौरमंडल के बाहर किसी तारे की परिक्रमा कर रहे हों.

नए खोजे गए ग्रह की खासियतें

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये उन कुछ चुनिंदा विशालकाय ग्रहों में से एक हैं, जहां जबरदस्त सघनता है. इसके आस-पास विशालकाय द्रव्यमान वाले ग्रह और बौने ग्रह मौजूद हैं. नए ग्रह को TOI 4603b या HD 245134b का नाम दिया गया है. TOI 4603b ग्रह पृथ्वी से 731 प्रकाशवर्ष दूर मौजूद है. ये अपने तारे की परिक्रमा हर 7.24 दिनों में करता है.

इस ग्रह को जहन्नुम का दूसरा नाम भी कहा जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर तापमान 1396 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. इससे पता चलता है कि तापमान इतना अधिक होने पर सतह के हालात क्या होते होंगे.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन