भगवान बिरसा मुंडा के वंशज Road Accident में घायल, Jharkhand के CM हेमंत सोरेन ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का सोमवार को खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें मंगलवार की सुबह खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में उनकी चार घंटे तक लंबी सर्जरी चली। डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी काफी जटिल थी। मंगल मुंडा की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

ASN धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का सोमवार को खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया।रिम्स लाने के बाद उन्हें न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. आनंद प्रकाश के यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने करीब चार घंटे तक लंबी सर्जरी की।डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी काफी जटिल थी, जिसमें उनके ब्रेन की दोनों ओर सर्जरी की गई और ब्रेन से ब्लड क्लॉट को हटाया गया। हालांकि स्थिति अभी बहुत नाजुक है और इन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है, जहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वत संज्ञान लेते हुए रिम्स प्रबंधन को मंगल मुंडा के बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है, जिसमें इलाज से जुड़ी किसी भी चीज की कमी न हो। डॉक्टर ने बताया कि उनके ब्रेन में काफी गंभीर चोट लगी थी. ब्रेन के दोनों ओर ब्लड क्लॉट हो चुका था. दुर्घटना के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से गंभीर हालत में उन्हें रिम्स लाया गया. जिसके बाद तत्काल मरीज को ऑपरेशन की आवश्यकता थी। रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक लंबी सर्जरी चली.डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी काफी जटिल थी, जिसमें उनके ब्रेन की दोनों ओर सर्जरी की गई और ब्रेन से क्लॉट को हटाया गया है।

हालत अभी नाजुक

हालांकि स्थिति अभी बहुत नाजुक है और इन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने सड़क दुर्घटना में घायल धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के बेहतर इलाज के निर्देश खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा को दिए हैं। खूंटी उपायुक्त ने यह जानकारी देते हुए कहा कि खूंटी के सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। उनके अनुसार, चिकित्सकों के परामर्श पर बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने को लेकर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम का गठन कर भगवान बिरसा के वंशज को रिम्स रांची भेजा गया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि सोमवार की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। फिलहाल मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन