CSK vs KKR मैच खत्म होते ही दौड़ कर धोनी के पास पहुंचे गावस्कर

माही ने गावस्कर के शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ

चेन्नई। आईपीएल 2023 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेपक के मैदान में एक दिलचस्प मुकाबला खेला गया। कोलकाता ने इस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत ने भले ही चेन्नई के प्लेऑफ में पहुंचने के इंतजार को लंबा कर दिया हो, लेकिन मैच के बाद जो कुछ हुआ वह देखकर फैंस भावुक हो गए। दरअसल, मैच के बाद चेन्नई के खिलाड़ी फैंस को थैंक-यू कहने के लिए चेन्नई स्टेडियम के चक्कर लगा रहे थे। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, जो आईपीएल में कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं, दौड़ते हुए सीएसके के कप्तान धोनी के पास पहुंचते और शर्ट पर ऑटोग्राफ की मांग करते हैं। इसके बाद धोनी मुस्कुराने लगे और उन्होंने गावस्कर की शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इस पल को देखकर चेपक स्टेडियम में मौजूद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए।

रिंकू और वरुण ने भी लिए ऑटोग्राफ

दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है कि महान गावस्कर ने किसी मौजूदा खिलाड़ी का ऑटोग्राफ अपनी शर्ट पर लिया हो। गावस्कर 1983 वनडे वर्ल्ड कप और धोनी 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह पहले भी कई बार धोनी के लिए अपने सम्मान को जाहिर कर चुके हैं। ऑटोग्राफ लेने के तुरंत बाद गावस्कर और धोनी ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। इसके बाद धोनी वहां से चले गए। धोनी के जाते ही गावस्कर मुस्कुराते हुए कमेंट्री में ऑन एयर कहते हैं- आगे के बाकी बचे मैचों के लिए प्लीज मुझे नई पिंक शर्ट दें। सिर्फ गावस्कर ही नहीं मैच के बाद केकेआर के रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती भी अपनी जर्सी पर धोनी का ऑटोग्राफ लेते दिखे।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन