Eiffel Tower Fire : france के एफिल टॉवर में लगी भीषण आग, करीब 1200 लोगों को निकाला गया

Eiffel Tower

पेरिस के एफिल टॉवर में मंगलवार को आग लग गई, जिससे लगभग 1200 लोग फंस गए। आग एलिवेटर शॉफ्ट में लगी और रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल रहा।

विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर में मंगलवार को आग लग गई। भयानक आग में हजारों लोग उसमें फंस गए। पेरिस के इस ऐतिहासिक लैंडमार्क में लगी आग से करीब 1200 लोगों को वहां से निकाला गया। फ्रेंच अधिकारियों की मानें तो एफिल टॉवर में आग उसके एलिवेटर शॉफ्ट में लगी। यह आग पहले और दूसरे फ्लोर के बीच में में एलिवेटर शॉफ्ट में लगी। आगलगी की सूचना के बाद इमरजेंसी सहायक, फायर फाइटर्स मौके पर पहुंच रेस्क्यू में लग गए। हालांकि, आग काफी अधिक फैलने की वजह से रेस्क्यू करने में काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1200 लोगों को टॉवर से बाहर निकाला गया है। इमरजेंसी रेस्पांडिंग टीम जिसमें फायर फाइटर्स भी शामिल थे जब एफिल टॉवर में आगलगी वाली जगह पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो उनको आग पर काबू पाने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आग की लपटों की वजह से उनको कई परेशानियां हुई। दरअसल, एफिल टॉवर की डिजाइन और ऊंचाई ने आग पर काबू पाने के प्रयासों के लिए कई चुनौतियां खड़ी कर दीं। हालांकि, इन सभी बाधाओं के बाद भी इमरजेंसी टीम ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। अधिकारियों की मानें तो स्थितियां फायर फाइटर्स के नियंत्रण में हैं। पेरिस के ऐतिहासिक टॉवर के स्ट्रक्चर को पूरी तरह से सुरक्षित करने की फायर फाइटर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं। फ्रेंच पुलिस ने बताया कि एफिल टॉवर में लगी आग के दौरान टॉवर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकतर लोग बाहर आ चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी, लिफ्ट शाफ्ट में आग फैलने के कारण लगभग 12,00 लोगों को जल्दी से जल्दी घटनास्थल से हटा दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फ्रांसीसी पुलिस ने लिफ्ट शाफ्ट में आग की लपटों को आग का स्रोत बताया है। लेकिन पुलिस इसकी डिटेल जांच कर रही है कि वह पता लगा सके कि आग की वजह क्या है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    TEAM ASN. मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन का निधन हो गया है। ये खबर सुनकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया

    Dularchand Murder Case : Murder से मोकामा का राजनीतिक माहौल पूरा हिल गया