Filmmaker Shyam Benegal Death: ‘नहीं रहे श्याम…..’, आर्ट सिनेमा के जनक श्याम बेनेगल का निधन

आर्ट सिनेमा के जनक श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 8 बार नेशनल अवॉर्ड जीता

बॉलीवुड को मंथन, अंकुर जैसी शानदार फिल्में देने वाले जाने-माने फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. लम्बे अर्से से बीमार चल रहे मगर फिर भी अलग अलग परियोजनाओं पर काम‌ कर रहे श्याम बेनेगल की उम्र 90 साल थी.  श्याम बेनेगल का निधन शाम 6.39 बजे हुआ. श्याम बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल ने एबीपी न्यूज़ से श्याम बाबू की मौत की पुष्टि की. बताया कि आज शाम 6.38 बजे उनका निधन मुम्बई सेंट्रेल स्थित वोकार्ट अस्पताल में हुआ. पिया बेनेगल ने बताया कि उनके पिता क्रॊनिक किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और वो इस बीमारी के अंतिम चरण में पहुंच गये थे. श्याम बेनेगल की उम्र 90 साल थी. अंतिम संस्कार के बारे में बात में निर्णय लिया जाएगा. श्याम बेनेगल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं और घर पर ही उनका डायलिसिस चल रहा है. श्याम बेनेगल की फिल्मों ने 8 नेशनल अवॉर्ड जीते थे. उन्होंने जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगोटन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर जैसी दर्जनों बेहतरीन फिल्में बनाई हैं. उनकी फिल्मों ने 8 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं. श्यान बेगेनल को दादा साहब फाल्के सम्मान भी मिल चुका है.
श्याम बेनेगल ने अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 1500 एड फिल्म्स बनाई हैं. उन्हेंन 1976 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. 1991 में श्याम बेगेन को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.
फिल्मों में कदम रखने से पहले श्याम बेनेगल ने कई काम किए हैं. उन्होंने पहले अर्थशास्त्र में पढ़ाई की. उसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी शुरू की थी.उन्हें फोटोग्राफी का बहुत शौक था. जब वो 12 साल के थे तब उन्होंने अपने पिता श्रीधर बी.बेनेगल के लिए कैमरे पर अपनी पहली फिल्म बनाई थी. श्याम बेनेगल के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं. फिल्ममेकर शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा- वो सिनेमा की नई वेव लेकर आए थे. #shyambenegal को हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने अंकुर, मंथन और अनगिनत अन्य फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की दिशा बदल दी. उन्होंने शबामा आज़मी और स्मिता पाटिल जैसे महान कलाकारों को स्टार बनाया. अलविदा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन