गर्मियों में घर को ठंडा और फ्रेश रखने के लिए लगाएं ये 5 पौधे

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। कुछ ही दिनों में चिलचिलाती धूप और गर्म वातावरण के कारण घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लोग कूलर और एसी का सहारा लेते हैं।

लेकिन हर वक्त एसी-कूलर में रहना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में कुछ पौधों को लगाने से घर के वातावरण को ठंडा रखने में काफी मदद मिल सकती है? जी हां, ये पौधे न सिर्फ वातावरण को ठंडा रखते हैं, बल्कि हवा को भी शुद्ध करते हैं। इन पौधों में कूलिंग इफेक्ट होता है, जो आपके घर को भी कूल रखने में मदद करता है। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए आप कौन से पौधे लगा सकते हैं –

गर्मियों

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये 5 पौधे – Best Cooling Plants For Summer In Hindi

मनी प्लांट गर्मियों में फायदेमंद

बहुत से लोग अपने घर के अंदर मनी प्लांट रखना पसंद करते हैं। यह पौधा न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि वातावरण को भी ठंडा रखता है। मनी प्लांट में हवा की अशुद्धियों को फिल्टर करने की क्षमता होती है। इसे घर में लगाने से आपको शुद्ध और ताजी हवा मिलेगी। 

एलोवेरा

एलोवेरा का पौधा अधिकतर लोग अपने घरों में लगाते हैं।इसकी पत्तियों से निकलने वाले जेल का प्रयोग चेहरे और बालों पर किया जाता है। कई लोग एलोवेरा के जूस का भी सेवन करते हैं। एलोवेरा का पौधा घर के तापमान को ठंडा करने में भी मदद करता है। यह हवा में मौजूद टॉक्सिंस को दूर करके हवा को शुद्ध बनाता है।

रबर प्लांट

रबर प्लांट गर्मियों में वातावरण को ठंडा और शुद्ध रखने में मदद करता है। यह पौधा गर्मियों में ह्यूमिडिटी को कम करता है। सबसे खास बात यह है कि इसे नियमित पानी देने की भी जरूरत नहीं है। हालांकि, इस पौधे को अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट में ही रखना चाहिए। 

अरेका पाम ट्री

अरेका पाम ट्री सबसे लोकप्रिय लिविंग रूम प्लांट्स में से एक है। यह पौधा हवा को ठंडा और नम रखने में मदद करता है, जिससे आपको गर्मी से राहत मिल सकती है। साथ ही, यह हवा में मौजूद विषैले पदार्थों को दूर करने में भी मदद करता है।

फर्न प्लांट

गर्मियों में घर को नैचुरली ठंडा रखने के लिए आप फर्न प्लांट भी लगा सकते हैं। यह हवा में नमी को बरकरार रखने में मदद करता है, जिससे घर ठंडा रहता है। साथ ही, यह वातावरण को शुद्ध और तरोताजा रखने में भी काफी मददगार है।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 8, 2026
    • 23 views
    • 1 minute Read
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    TEAM ASN. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली LPG सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब योजना के लाभार्थियों को साल में केवल 4…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • May 21, 2026
    • 10 views
    • 1 minute Read
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    TEAM ASN: पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान उर्फ अरजुमंद गुलजार डार की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 23 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 10 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 30 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”