‘Amrit Bharat Station’ Itwari : नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी स्टेशन का 22 मई को PM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे उद्घाटन

देशभर के 103 स्टेशनों का किया जाएगा उद्घाटन

ASN. रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 22 मई को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत 5 स्टेशनों सिवनी, डोंगरगढ़, इतवारी, चांदा फोर्ट और आमगांव का भी उद्घाटन प्रस्तावित है। नागपुर मंडल का इतवारी स्टेशन, जिसे अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन के नाम से जाना जाता है, आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित हो गया है। स्टेशन के पुनर्विकास पर ₹12.39 करोड़ की लागत खर्च की गई है। पहले ट्रैफिक जाम, पार्किंग अव्यवस्था जैसी समस्याओं से ग्रस्त यह स्टेशन अब बेहतर प्रवेश-निकास द्वार, चौड़ी सड़कें, दोपहिया वाहन पार्किंग और यातायात नियंत्रण प्रणाली से सुसज्जित है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन क्षेत्र में आधुनिक टिकट काउंटर, सर्वसुविधायुक्त आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजनों के लिए समर्पित सुविधाएं, जन औषधि केंद्र और रेल कोच रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्टेशन का बाहरी भाग पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। प्रतीक्षा कक्ष और सभाकक्ष को स्थानीय गोंड कला, धागा चित्रकला और हथकरघा उद्योग से संबंधित कलाकृतियों से सजाया गया है, जो नागपुर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं।

सजावट में नागपुर का प्रसिद्ध संतराघर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्लास मोज़ेक कलाकृति और गोंड शैली की पेंटिंग शामिल हैं। इन सभी परिवर्तनों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन अब न केवल एक आधुनिक स्टेशन है, बल्कि नागपुर की विरासत और पहचान का भी सम्मान करता है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह स्टेशन नागपुर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए अत्याधुनिक यात्री केंद्र के रूप में उभरा है। यह विकास न केवल रेलवे के लिए बल्कि नागपुर के निवासियों के लिए भी गर्व की बात है। स्टेशन के परिवर्तन में स्थानीय समुदाय, वास्तुकारों, इंजीनियरों और कलाकारों का समर्पण भी सराहनीय है। इस स्टेशन का नया स्वरूप इस बात का प्रमाण है कि भारत में विकास और परंपरा साथ-साथ चल सकते हैं।

रेलवे प्रशासन को विश्वास है कि इन पुनर्विकास कार्यों में भुवनेश्वर डिजाइन पैटर्न से प्रेरित नया शौचालय क्षेत्र न केवल यात्रियों के लिए स्वच्छता और सुविधा का प्रतीक है, बल्कि अन्य आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता भी यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगी और इस स्टेशन को नागपुर के लिए गौरव का प्रतीक बनाएगी। अब 22 मई को इस अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाओं से युक्त स्टेशन का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • August 12, 2026
    • 58 views
    • 1 minute Read
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    TEAM ASN: ड्रीमिक्स प्रोडक्शन ने द डिवाइन यूनिवर्स 2026 के क्राउन का भव्य अनावरण किया। नागपुर में आयोजित विशेष क्राउन लॉन्च सेरेमनी के साथ ही देशभर में चर्चित इस पैन-इंडिया…

    Read more

    • AmitAmit
    • Blog
    • June 22, 2026
    • 52 views
    • 1 minute Read
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    TEAM ASN . नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ (एनडीपीएस) की पहली बैठक शनिवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब, नागपुर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की नई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    • By Amit
    • August 12, 2026
    • 58 views
    The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    • By Amit
    • June 22, 2026
    • 52 views
    नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    • By Amit
    • June 8, 2026
    • 45 views
    Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    • By Amit
    • May 21, 2026
    • 31 views
    मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 50 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा