Bageshwar Dhaam Dhirendra Shastri : नागपुर के रेशिमबाग मैदान में अप्रैल में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री करेंगे भव्य श्री राम कथा

TEAM ASN. शहर में इस वर्ष एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। Dhirendra Krishna Shastri (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) के सान्निध्य में 26 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक नागपुर के Reshimbagh Ground में पांच दिवसीय भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन Bageshwar Dham Seva Mandal Nagpur (मुख्य मंडल) द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में Jan Kalyan Bahuuddeshiya Sangathan, Om Shiv Mandir Charitable Trust Butibori तथा Bageshwar Dham Shishya Mandal Umred सहयोग कर रहे हैं।

25 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

आयोजन से एक दिन पहले 25 अप्रैल 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा Shyamdham Mandir Nandanvan से सुबह 7 बजे प्रारंभ होकर रेशिमबाग मैदान तक पहुंचेगी। इस यात्रा में करीब 1000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

पांच दिवसीय श्री हनुमंत यज्ञ भी होगा

कार्यक्रम के दौरान 26 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पांच दिवसीय श्री हनुमंत यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक संपन्न होगा।

प्रतिदिन शाम को होगी श्री राम कथा

श्री राम कथा का समय प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। कथा का वाचन एवं आशीर्वचन पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाएगा।

प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 25,000 से 30,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशाल मंच और व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस आध्यात्मिक आयोजन में लगभग 2000 स्वयंसेवक सेवा कार्य में लगे रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

भक्तों की सुविधा के लिए आसपास के स्कूल, कॉलेज और मैदानों में नि:शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन समिति ने सभी राम भक्तों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस भव्य श्री राम कथा में शामिल हों और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Related Posts

Vande Matram : एक मंच, हजारों कंठ और एक ही सुर… वंदे मातरम् ! Nagpur के 5 हजार विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

TEAM ASN : ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने और नागपुर महानगरपालिका के 75वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर गुरुवार को चिटणीस पार्क में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का…

Read more

Health check-up : नागपुर में 200 से अधिक पत्रकारों की शिविर में स्वास्थ्य जांच

गंगाधरराव फडणवीस मेमोरियल डायग्नोस्टिक सेंटर में आयोजन TEAM ASN. समाज में होने वाले अन्याय, बीमारियों, समस्याओं और आम लोगों की पीड़ा को सामने लाने के लिए दिन-रात सक्रिय रहने वाले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

  • By Amit
  • August 12, 2026
  • 40 views
The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

  • By Amit
  • June 22, 2026
  • 42 views
नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

  • By Amit
  • June 8, 2026
  • 39 views
Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

  • By Amit
  • May 21, 2026
  • 26 views
मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

  • By Amit
  • April 14, 2026
  • 47 views
‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा