करंट से पिता-पुत्र की मौत के बाद एक्शन में विधायक केतकी सिंह, JE को पकड़कर घटनास्थल ले गईं

TEAM ASN : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत के बाद बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह का सख्त रुख चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद विधायक ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) को कार्यालय से बाहर बुलाकर घटनास्थल तक साथ ले गईं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से लापरवाही के संबंध में जवाब भी मांगा।

करंट से पिता-पुत्र की मौत

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के टकरसन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सहपुरवा गांव में खेत में गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार हादसे का कारण बना। करंट की चपेट में आने से जनार्दन यादव और उनके पुत्र जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना से पहले बिजली विभाग को फोन कर हाईटेंशन तार गिरने की सूचना दी गई थी। परिजनों का कहना है कि विभाग की ओर से पहले वीडियो भेजने की बात कही गई और समय पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई। उनका आरोप है कि यदि तत्काल लाइन बंद कर दी जाती, तो हादसे को टाला जा सकता था।

विधायक केतकी सिंह ने अधिकारियों से मांगा जवाब

घटना की सूचना मिलते ही विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित जूनियर इंजीनियर को कार्यालय से बुलाकर घटनास्थल तक साथ ले गईं और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

यह पहली बार नहीं है जब विधायक केतकी सिंह ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले 15 जुलाई को रेवती पावर सब-स्टेशन में लगातार बिजली कटौती की शिकायत मिलने पर वह देर रात स्वयं सब-स्टेशन पहुंच गई थीं।उन्होंने आरोप लगाया था कि ड्यूटी पर मौजूद एक कर्मचारी नशे की हालत में था और कई अधिकारियों ने उनका फोन तक नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने मौके पर धरना दिया, जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था।

निष्पक्ष जांच की मांग की

सहपुरवा हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

राज्यसभा से पास हुआ वंदे मातरम् बिल 2026, अपमान पर 3 साल तक की जेल

TEAM ASN. राज्यसभा ने बुधवार को ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी। इस संशोधन के जरिए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी कानूनी…

Read more

CJP PROTEST : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, ‘सुबह हो गई मामू’ के नारों से गूंजा धरनास्थल

TEAM ASN : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं में उत्साह का माहौल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

  • By Amit
  • August 12, 2026
  • 42 views
The Divine Universe 2026 Crown Launch, गोवा में 2 से 5 अक्टूबर तक होगा भव्य पेजेंट

नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

  • By Amit
  • June 22, 2026
  • 44 views
नागपुर डिजिटल पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित

Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

  • By Amit
  • June 8, 2026
  • 39 views
Ujjwala Yojana : उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में 4 सिलेंडरों पर ही मिलेगी सब्सिडी

मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

  • By Amit
  • May 21, 2026
  • 26 views
मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, गोजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

  • By Amit
  • April 14, 2026
  • 47 views
‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा