इमरान खान की पार्टी को “आतंकवादी संगठन” माने सरकार : नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम

इमरान खान पर सीधा हमला बोलते हुए मरियम ने कहा कि केवल आतंकवादी संगठनों में “एक गुफा से” आदेश दिए जाते हैं. जमान पार्क में भी कुछ ऐसा ही हो रहा था.

इस्लामाबाद: 

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को एक “आतंकवादी संगठन” मानने को कहा है. लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मरियम नवाज शरीफ ने कहा कि सरकार को पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के साथ उसी तरह से व्यवहार करना चाहिए, जैसे वह एक आतंकवादी संगठन से करती है. उन्होंने कहा, “जिस तरह से सरकार, राज्य एक प्रतिबंधित संगठन, एक आतंकवादी संगठन से निपटता है, इमरान खान से उसी तरह निपटा जाना चाहिए. इसे (पीटीआई) एक राजनीतिक दल के रूप में निपटने की रणनीति को समाप्त करने की जरूरत है.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला हमला
मरियम नवाज शरीफ ने आगे कहा कि पीटीआई के अध्यक्ष अब सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उनकी सभी रणनीति विफल हो गई है. उन्होंने कहा, “सरकार को उनके साथ उसी तरह से पेश आना चाहिए, जैसे वह आतंकवादियों से निपटती है.” प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष ने “राज्य के खिलाफ खुले तौर पर विद्रोह” करने के लिए पूर्व-प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मरियम नवाज का यह बयान इमरान खान के तोशखाना मामले में अपनी गिरफ्तारी का विरोध करने और सैकड़ों समर्थकों से घिरे अपने जमान पार्क स्थित आवास के अंदर से पुलिस और रेंजर्स को चुनौती देने के बाद आया है.

अराजकता फैलाना चाहते हैं…
मरियम ने कहा, “विदेशी फंडिंग मामले के बाद, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह (इमरान) पाकिस्तान में नागरिक अशांति और अराजकता फैलाना चाहते हैं.” उन्होंने कहा, “आतंकवादी जब आतंकवाद को अंजाम देने की योजना बना रहे होते हैं तो क्या करते हैं? वे गुफाओं में छिप जाते हैं और वहीं से आदेश पारित करते हैं.” मरियम ने यह भी कहा कि राजनीतिक और लोकतांत्रिक आंदोलनों ने हमेशा देखा है कि राजनीतिक नेता या पार्टी प्रमुख सामने से नेतृत्व करते हैं. वह सबसे आगे रहते हैं और लोग उनके पीछे खड़े हो जाते हैं. मरियम ने कहा कि केवल आतंकवादी संगठनों में “एक गुफा से” आदेश दिए जाते हैं. जमान पार्क में भी कुछ ऐसा ही हो रहा था.

13 मार्च को अदालत में पेश नहीं हुए
तोशखाना मामले में खान को गिरफ्तार करने के लिए पाकिस्तानी पुलिस बल जमान पार्क स्थित उनके आवास पर गया था, जिसके बाद कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. 7 मार्च को, इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) ने इमरान के गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट को 13 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया और उन्हें सत्र अदालत में पेश होने का निर्देश दिया. मंगलवार को कार्यवाही शुरू होने पर इमरान के वकील ख्वाजा हारिस ने अदालत को सूचित किया कि उनके मुवक्किल पेश नहीं हो पाएंगे. इमरान के वकील ने कहा, “वह पेश होने से इनकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा खतरों के कारण वह पेश नहीं हो सकते हैं.” डॉन की खबर के मुताबिक, उन्होंने याद दिलाया कि आईएचसी ने सत्र अदालत से पीटीआई प्रमुख के खिलाफ कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई शुरू करने को कहा था, अगर वह 13 मार्च को अदालत में पेश नहीं हुए.

  • Related Posts

    • AmitAmit
    • Blog
    • April 14, 2026
    • 19 views
    • 1 minute Read
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    TEAM ASN.बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना…

    Read more

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    लोनार झील जलस्तर वृद्धि क्या खतरा बढ़ रहा है? डिजिटल डेस्क, NAGPUR महाराष्ट्र के बुलढाना में स्थित लोनार झील में अचानक जलस्तर में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    • By Amit
    • April 14, 2026
    • 19 views
    ‘Ex. CM’ Nitish Kumar: बिहार के सीएम पद से Nitish का इस्तीफा, राज्य में बीजेपी के ‘Samrat’ की तैयारी

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    महाराष्ट्र लोनार झील में उल्कापिंड से पानी 20 फीट तक बढ़ा

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    Zareen Khan Death : संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन, सेलेब्स पहुंचे अंतिम विदाई देने

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    स्वामी शरणम् अय्यप्पा : श्री धर्मशास्त्र अय्यप्पा देवस्थान में “कुंभाभिषेक महोत्सव”

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    The Taj Story : ‘द ताज स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत, साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन

    S.N.Vinod : वरिष्ठ पत्रकार S.N.Vinod का 85th जन्मदिन